ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे की कमान संभालते ही एक्शन में दिखे नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय… अब मंत्रालय में दो शिफ्टों में होगा काम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

रेलवे की कमान संभालते ही एक्शन में दिखे नए रेल मंत्री: बदल दिया कर्मचारियों का समय… अब मंत्रालय में दो शिफ्टों में होगा काम

By @dmin
Published: July 9, 2021
Share
New Railway Minister seen in action as soon as he took over the command of Railways
New Railway Minister seen in action as soon as he took over the command of Railways
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। रेल मंत्रालय की कमान संभालते ही मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बड़े बदलाव का एलान कर दिया है। रेलमंत्री की घोषणा के मुताबिक, मंत्रालय से जुड़े विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अब दो शिफ्टों में काम करेंगे। रेल, संचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री कार्यालय से एक नोट जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि रेलमंत्री के निर्देश के अनुसार तत्काल प्रभाव से मंत्रालय के सभी स्टाफ दो शिफ्ट में काम करेंगे।

पहली शिफ्ट सुबह 7 बजे से शुरू होगी और शाम 4 बजे तक चलेगी। जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर बाद 3 बजे से शुरू होकर देर रात 12 बजे तक चलेगी। रेलवे बोर्ड के अधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस आदेश के अनुसार सिर्फ मंत्री सेल के लोग आएंगे। निजी और रेलवे स्टाफ पहले की तरह ही काम करेंगे। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बृहस्पतिवार को कार्यभार संभालने के बाद कहा, रेलवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन का अहम हिस्सा है। रेलवे के जरिये लोगों के जीवन को बदलना है, ताकि आम आदमी, किसान, गरीबों को इसका लाभ मिले।

आईआईटी कानपुर से एमटेक और 1994 बैच के पूर्व आईएएस अधिकारी वैष्णव खासतौर से बुनियादी ढांचे में सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) की रूपरेखा बनाने और उस पर अमल के लिए जाने जाते हैं। वैष्णव ऐसे समय में रेलमंत्री बने हैं, जब निजी ट्रेन चलाने की चुनौती के साथ रेलवे की खाली जमीन के व्यावसायिक विकास की भी चुनौती होगी। ओडिशा से भाजपा सांसद अश्विनी वैष्णव नौकरशाह रह चुके हैं। अश्विनी वैष्णव ने आईएएस अधिकारी रहते हुए कई शानदार काम किए थे। ओडिशा के बालासोर में आए समुद्री तूफान के दौरान राहत पहुंचाने को लेकर वे चर्चा में आए थे। इसके बाद उन्हें अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री काल में पीएमओ में डिप्टी सेक्रेटरी बनाया गया था।

विजय हजारे ट्रॉफी: पृथ्वी शॉ की कप्तानी में मुंबई बनी चैंपियन, फाइनल में उत्तर प्रदेश को 6 विकेट से हराया
CG Crime : हथियार बंद चोर गिरोह पकड़ाया, 200 किलो कांसे व पीतल के बर्तनों के साथ कैस बरामद
स्वतंत्रता दिवस पर डीआरएम संजीव कुमार ने किया ध्वजारोहण, मेरी माटी मेरा देश के तहत ली गई शपथ
मानसून के दौरान बारिश, प्राकृतिक आपदाओं के कारण 26 लोगों की मौत, नदियां उफान पर
छत्तीसगढ़ ईस्ट रेल परियोजना : पीएम मोदी ने खरसिया से धरमजयगढ़ नई रेल लाइन का किया लोकार्पण… जानिए इससे जुड़ी खास बातें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article WHO claim: Corona can live in India for a long time अच्छी खबर: कोवाक्सिन को जल्द मिल सकती है डब्ल्यूएचओ से मंजूरी, मुख्य वैज्ञानिक ने कहा- अच्छा रहा अंतिम चरण का डाटा
Next Article Kinnar accused of murder admitted for treatment absconded from district hospital इलाज के लिए भर्ती हत्या की आरोपी किन्नर जिला अस्पताल से फरार… जेल अधीक्षक ने लापरवाही के लिए किया दो प्रहरियों को निलंबित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?