ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज, राजधानी रायपुर दो भागों में बंटा, दुर्ग का दायरा भी सिमटा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : छत्तीसगढ़ में बने नए पुलिस रेंज, राजधानी रायपुर दो भागों में बंटा, दुर्ग का दायरा भी सिमटा

By Mohan Rao
Published: July 29, 2023
Share
छत्तीसगढ़ पुलिस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए पुलिस रेंज का गठन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर प्रदेश में बेहतर कानून एवं व्यवस्था की दृष्टि से छत्तीसगढ़ पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने राज्य में छत्तीसगढ़ पुलिस में पुलिस रेंज का पुनगर्ठन किया है।  पुलिस रेंज के पुनर्गठन से जहां आम जनता को सुविधा होगी वहीं बेहतर पुलिसिंग,अपराधों की रोकथाम, आपराधिक प्रकरणों के त्वरित निराकरण और बेहतर कानून एवं व्यवस्था में काफी मदद मिलेगी।        

पुनर्गठन में रायपुर रेंज को दो भागों में विभक्त किया गया है। रायपुर रेंज में जिला रायपुर रहेगा। इसी तरह रायपुर ग्रामीण रेंज में धमतरी, महासमुंद, गरियाबंद तथा बलौदा बाजार- भाटापारा जिला को शामिल किया गया है। दुर्ग रेंज में जिला दुर्ग, बेमेतरा तथा बालोद रहेंगे। राजनांदगांव रेंज में जिला राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुई खदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी को शामिल किया गया है।

बिलासपुर रेंज में जिला बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, सक्ति, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही तथा जशपुर रहेंगे। बिलासपुर रेंज आईजी के अधीन डीआईजी रायगढ़ रहेंगे। डीआईजी रायगढ़ के अंतर्गत जिला रायगढ़, सक्ति तथा जशपुर रहेंगे।

सरगुजा रेंज में जिला सरगुजा,कोरिया,सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज तथा एमसीबी रहेंगे। बस्तर रेंज में जिला बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर तथा सुकमा रहेंगे। आई जी बस्तर के अधीन 2 डीआईजी रहेंगे। डीआईजी दंतेवाडा के अंतर्गत जिला दंतेवाड़ा, सुकमा तथा बीजापुर जिले रहेंगे। डीआईजी कांकेर के अंतर्गत जिला कांकेर, नारायणपुर तथा कोंडागांव रहेंगे।

टैफे (TAFE) ने किया भारत में मैसी फ़र्ग्यूसन ब्रांड के वैध स्वामित्व का दावा; एजीसीओ (AGCO) के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​की याचिका दायर की
छत्तीसगढ़ के 30 छात्र-छात्राएं आज यूक्रेन से लौटे, अब तक 69 की हुई सकुशल वापसी
अब ब्रिटेन के सिक्कों पर भी नजर आएंगे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, UK के वित्त मंत्री ने की सिफारिश
राहुल के सिपाही हैं, न रूकेंगे, न थकेंगे-वोरा का कार्यकर्ताओं से आह्वान,- सभी 11 संसदीय सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर करें काम
सीएम बघेल ने केन्द्रीय राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी को लिखा पत्र…. कहा स्मार्ट सिटी लिमिटेड के संचालक मंडल में महापौर को किया जाए शामिल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम बघेल ने किया सबसे बड़े सुपर क्रिटिकल पॉवर प्लांट का शिलान्यास, बोले- 42 लाख परिवारों को दे रहे हैं आधे दाम पर बिजली
Next Article मुख्यमंत्री बघेल ने मोर बिजली एप के नए वर्जन 2.0 किया लॉन्च… नए वर्जन से उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेगी 36 प्रकार की सेवाएं
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?