रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान फिर से 15 सौ के पार नए केस सामने आए। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस दौरान कुल 1579 नए कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। बीते 24 घंटे में 1319 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 15 मरीज की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 2956 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2 लाख 43 हजार 997 हो गई है। वहीं अब तक 2 लाख 21 हजार 690 स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 19 हजार 351 हो गई है।
जिलेवार मिले नए मरीजों में रायपुर से 196, कोरबा से 131, बिलासपुर से 120, राजनांदगांव से 113, दुर्ग से 110, रायगढ़ से 107, जांजगीर से 105, बलौदाबाजार से 93, बालोद से 82, महासमुंद से 70, धमतरी से 65, सरगुजा से 54, कवर्धा से 41, सूरजपुर से 41, बेमेतरा से 38, कोरिया से 37, कोंडागांव से 29, जशपुर से 28, बलरामपुर से 19, कांकेर से 18, गरियाबंद से 17, बस्तर से 15, दंतेवाड़ा से 15, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 13, मुंगेली से 12, बीजापुर से 3, सुकमा से 2, नारायणपुर से 1 व अन्य राज्य से 4 शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ में फिर नए कोरोना केस 15 सौ के पार… 15 मरीजों की मौत




