ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल की शुरुआत में नेतानार पर्यटन स्थल बना आकर्षण का केंद्र… सेलीब्रेशन के लिए है बेस्ट डेस्टिनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

नए साल की शुरुआत में नेतानार पर्यटन स्थल बना आकर्षण का केंद्र… सेलीब्रेशन के लिए है बेस्ट डेस्टिनी

By Mohan Rao
Published: December 30, 2024
Share
नेता नार
SHARE

जगदलपुर। नए साल की शुरुआत के साथ ही जगदलपुर विकासखण्ड के वनांचल क्षेत्र में स्थित नेतानार पर्यटन स्थल पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। प्राकृतिक सौंदर्य और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध यह स्थान हर उम्र के पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है।

धुरवा जनजाति के शहीद वीर गुंडाधुर की जन्मस्थली नेतानार, जो अपनी हरी-भरी वादियों और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए जाना जाता है, इन दिनों सर्दी के मौसम में और भी अधिक मनमोहक हो गया है। सर्द हवाओं और सुबह की धुंध के बीच पर्यटक यहां की सुंदरता का आनंद लेने पहुंच रहे हैं। नेतानार के आसपास के गांवों की जनजातीय संस्कृति और लोक कला भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।

खास आकर्षण उयधीर नाले में बम्बू राफ्टिंग
नेतानार गांव के मध्य में बहती उयधीर नाला पर्यटकों के लिए मुख्य आकर्षण हैं। यहां बम्बू राफ्टिंग का मजा लेने के लिए पर्यटक बड़ी संख्या में आते हैं। जिससे स्थानीय पर्यटन समिति के युवाओं को अच्छा रोजगार भी मिल रहा है। इस पर्यटन समिति के सदस्य ग्रामीण युवा फूलसिंह बताते हैं कि शासन ने उन्हें सामुदायिक वन संसाधन पत्र प्रदान किया है, जिससे पर्यटन समिति में गांव के 45 युवा जुड़े हैं। अब उन्हें स्थानीय स्तर पर ही रोजगार उपलब्ध हो रहा है। वर्तमान में पर्यटकों को स्थानीय खान-पान की सुविधा देकर उन्हें बस्तर की पारंपरिक व्यंजनों से परिचित करवा रहे हैं। इसके साथ ही स्थानीय मार्गदर्शक भी उपलब्ध हैं जो पर्यटकों को क्षेत्र की जानकारी देते हैं। आगामी दिनों में एडवेंचर के शौकीनों के लिए यहां ट्रैकिंग और कैंपिंग की सुविधाएं मुहैया करवाएंगे।

सुविधाओं में सुधार पर ध्यान
पर्यटन समिति के सदस्य सोनू नाग ने बताया कि वन और पर्यटन विभाग इस साल नेतानार में पर्यटकों के लिए अतिरिक्त सुविधाएं विकसित करने पर ध्यान दे रही है। पर्यटन समिति के जरिए पर्यटकों के लिए शौचालय, बम्बू राफ्टिंग स्थल तक सड़क और अन्य बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाए जाने पहल किया जा रहा है।

स्वच्छता एवं साफ-सफाई रखने की अपील
नेतानार के ग्रामीण युवाओं की पर्यटन समिति ने पर्यटकों से अपील की है कि वे नेतानार में स्वच्छता और साफ-सफाई बनाए रखें और प्रकृति के इस अनमोल उपहार को संरक्षित करने में सहयोग करें। जिससे यहां पर देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। नेतानार का यह पर्यटन स्थल न केवल क्षेत्रीय बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप भी नए साल की शुरुआत में प्रकृति के बीच समय बिताने की योजना बना रहे हैं, तो नेतानार आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है।

मुख्यमंत्री साय ने बस्तर ओलम्पिक का किया शुभारंभ, बोले- आपका मुख्यमंत्री आपका भाई है…. सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है
निदान 40: श्रमिक बाहुल्य जोरातराई में लगा शिविर, सत्तर साल की महिला को तीन साल बाद फिर से मिलने लगेगा पेंशन
जोजिला में बिगड़ा मौसम, राष्ट्रपति ने बारामुला में शहीदों को अर्पित की पुष्पांजलि
शिवांगी जोशी ने पहना ऐसा आउटफिट, फैंस करने लगे बार्बी डॉल से तुलना
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपहरण कांड की गुत्थी सफलतापूर्वक सुलझाने पर टीम को किया पुरस्कृत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्कूली बच्चों ने सीएस साय को भेंट की लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री ने जताई खुशी
Next Article Bhilai : मेडिकल स्टोर से लौट रहे युवक से लूट, चार बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?