ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में सगे भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार… जानिए क्या थी हत्या की वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में सगे भतीजे ने कर दी चाचा की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार… जानिए क्या थी हत्या की वजह

By Mohan Rao
Published: June 8, 2023
Share
सांकेतिक फोटो- मर्डर
SHARE

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग ने अपने सगे चाचा की हत्या कर दी। घर पहुंचे चाचा ने अपने भतीजे को सलाह देना शुरू किया जो विवाद में बदला और गुस्से में आकर नाबालिग भतीजे ने पहले डंडे से अपने चाचा की पिटाई की और उसके बाद घर पर रखे कुल्हाड़ी से वार कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने नाबालिग को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। घटना जिले के लोहड़ीगुड़ा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार लोहाडीगुडा थाना क्षेत्र के मिचनार निवासी सन्नू कर्मा मंगलवार की रात को अपने भाई मंगलू कर्मा के घर गया था। घर पर उसकी अपने नाबालिग भतीजे से किसी बात को लेकर बहस होने लगी थी। सन्नू कर्मा अपने भतीजे को सलाह दे रहा था और इसके कारण भतीजा भड़क गया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। घर पर मौजूद अन्य लोगों ने दोनों को समझाया लेकिन दोनों ही सुन नहीं रहे थे।

इस बीच नाबालिग डंडा उठा लाया और चाचा पर ताबड़तोड़ वार करने लगा। इतने से उसका दिल नहीं भरा तो उसने घर पर रखी कुल्हाड़ी उठाई और चाचा के सिर पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से सन्नू कर्मा लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में गांव में हत्या की बात फैल गई। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बाल न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।

विधायक रिकेश ने सुप्रीम कोर्ट में बनाया पांच वकीलों का पैनल, दुष्कर्म व हत्या के आरोपी को दिलाएंगे कड़ी सजा
मणिपुर आतंकी हमले पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा- कभी भुलाया नहीं जा सकता बलिदान
बीजापुर में नक्सलियों ने उड़ा दी पुलिया, ब्लास्ट से सीसी रोड़ की धज्जियां उड़ी
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में साढ़े सात हजार कन्याओं के विवाह का लक्ष्य, बजट में दोगुनी वृद्धि करते हुए 38 करोड़ रूपए आबंटित
गुस्ताखी माफ: गर्लफ्रेंड के लिए दरियादिली पड़ गई भारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हरमन बावेजा का खुलासा, बोले- लवस्टोरी 2050 की आलोचना ने कर दिया था आहत…
Next Article भिलाई में खौफनाक हत्याकांड : सो रहे पति की पत्नी ने गला घोंटकर की हत्या, भूत-प्रेत के साये की अफवाह
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?