ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By @dmin
Published: July 19, 2020
Share
बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
बॉर्डर पर नेपाल पुलिस ने भारतीय युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
SHARE

टेढ़ागाछ(किशनगंज)। भारत नेपाल संबधों का असर सीमावर्ती क्षेत्र के नागरिकों पर पड़ने लगा है। दरअसल बिहार के किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड के फतेहपुर स्थित भारत-नेपाल सीमा पर शनिवार की रात नेपाल पुलिस ने तीन भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक जितेन्द्र कुमार सिंह (25) को स्थानीय ग्रामीण इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ लेकर आए जहां से प्राथमिक उपचार के बाद  बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घायल युवक जितेन्द्र कुमार सिंह का इलाज पूर्णिया में चल रहा है जहां उसकी की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।  

स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार घायल युवक जितेंद्र कुमार सिंह(25) एवं उनके दो साथी अंकित कुमार सिंह व गुलशन कुमार सिंह शनिवार की रात लगभग साढ़े सात बजे अपनी मवेशी ढूंढने भारत-नेपाल सीमा स्थित माफी टोला के समीप गांव से बाहर खेत की तरफ गये थे। जहां नेपाल सीमा पर तैनात नेपाल पुलिस इन युवकों पर अचानक फायरिंग कर दी। जिसमें जितेंद्र कुमार सिंह को गोली लग गई है। जितेंद्र को साथियों एवं स्थानीय ग्रामीण घटनास्थल से उठाकर उनके घर लाए। इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस और 12 वीं बटालियन के एसएसबी फतेहपुर को दी गई। घटना की वजह से रविवार की सुबह से भारत-नेपाल सीमा पर तनाव का माहौल है।

भारत-नेपाल सीमा पर नेपाली पुलिस द्वारा फायरिंग की घटना को लेकर सीमा पर एसएसबी भी अलर्ट है। इधर प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक का दौर भी जारी है। पुलिस और एसएसबी के अधिकारियों के बीच विशेष बैठक चल रही है। एसएसबी 12 वीं बटालियन के डिप्टी कमांडेंट बिरेन्द्र चौधरी ने नेपाल पुलिस द्वारा गोली चलाने की घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेपाल पुलिस की फायरिंग में युवक जितेंद्र कुमार सिंह के कंधे पर एक गोली लगी है। जिसका इलाज पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ में किया गया फिर युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घायल युवक का पूर्णिया में इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अभी जांच चल रही है।

क्या कहते हैं किशनगंज के एसपी
किशनगंज के एसपी कुमार आशीष ने कहा कि घटना भारतीय क्षेत्र में नहीं हुई है, घटनास्थल नेपाल है। फिलहाल घटना को लेकर जांच की जा रही है। पूरी तरह जांच के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है। टेढ़ागाछ के फतेहपुर थाना क्षेत्र के जो संबंधित (घायल) व्यक्ति हैं उनसे भी इस मामले में बात की जाएगी।

उद्धव गुट के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत मिली जान से मारने की धमकी… लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से आया मैसेज
भसड़” की शूटिंग चंडीगढ़, ज़िरकपुर और ट्राइसिटी में शुरू – सम्भव प्रोडक्शन्स की नई रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म
ग्राम बैजनाथपुर में नशा मुक्ति का संदेश लेकर राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का किया गया शुभारंभ
ऑयल पाम खेती को बढ़ावा देने सरकार का बड़ा कदम : किसानों को प्रशिक्षण और एक्सपोजल विजिट
पंजाब में सिद्धू के बाद अब राजस्थान में पायलट भरेंगे उड़ान? गहलोत के बयान से मिले संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने हरेली पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Next Article धरती की तरफ आ रहा है विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने कहा- इससे खतरा है संभव धरती की तरफ आ रहा है विशालकाय एस्टेरॉयड, नासा ने कहा- इससे खतरा है संभव

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?