ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNationalWorld

नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान

By @dmin
Published: June 27, 2020
Share
नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान
नेपाल खोलने जा रहा है चीन संग दूसरा बॉर्डर पॉइंट, आयात करेगा सामान
SHARE

काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल एक तरफ भारत से दूरी बनाने में जुटा है तो दूसरी तरफ चीन से संपर्क बढ़ा रहा है। कोरोना वायरस की वजह से पांच महीने बंद रहने के बाद नेपाल चीन के साथ रसुआगढ़ी बॉर्डर पॉइंट खोलने जा रहा है। दोनों देशों में इसको लेकर सहमति बन गई है। नेपाल की मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, फिलहाल लोगों की आवाजाही नहीं होगी, हाइड्रोपावर और एयरपोर्ट प्रॉजेक्ट के लिए कंस्ट्रक्शन मटेरियल सहित अन्य सामानों की आवाजाही होगी।
कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए नेपाल ने चीन के साथ अपने दोनों बॉर्डर पॉइंट्स तातोपानी और रसुआगढ़ी को 29 जनवरी को बंद कर दिया था। काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, रसुआ के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर हरि प्रसाद पंत ने कहा कि दोनों देशों के बीच बुधवार को नेपाल-चाइना मैत्री पुल को खोलने पर चर्चा हुई है।
समझौते के मुताबिक, चीन के ट्रक ड्राइवर्स सामान को नेपाल बॉर्डर पॉइंट पर उतार देंगे और उनके जाने के बाद नेपाल के ड्राइवर्स और लोडर्स सामान को संबंधित जगहों पर पहुंचाएंगे। चीन ने नेपाल से 15 ड्राइवर्स और 15 वर्कर्स की सूची मांगी है जो सामानों को बॉर्डर पॉइंट से लाएंगे। शुरुआत में चार ट्रकों को अनुमति मिलेगी और फिर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी।
रसुआ के चीफ कस्टम ऑफिसर पुण्य बिक्रम खडका ने कहा कि फिलहाल लोगों की आवाजाही नहीं होगी। केवल वर्कर्स और ड्राइवर्स को ही अनुमति दी जाएगी और हर दिन उनका कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
रसुआगढ़ी बॉर्डर पॉइंट पुल को पिछले साल चीन की मदद से खोला गया था। पुराना पुल 2015 के भूकंप में नष्ट हो गया था। रसुआगढ़ी के अलावा चीन के साथ दूसरा बॉर्डर पॉइंट कुरुंग में है और दोनों के बीच की दूरी 24 किलोमीटर है। इस समय रसुआगढ़ी बॉर्डर पर कुछ सिक्यॉरिटी ऑफिसर्स और खाली कंटेनर्स हैं।
खडका ने कहा कि पिछले तीन महीनों में रसुआगढ़ी कस्टम में कलेक्शन शून्य हो चुका है। इस बॉर्डर पॉइंट से चीन से रेडीमेड कपड़े, सेब, जूते, चप्पल, बैग और चश्मों का निर्यात होता है। 25 मार्च को रक्षामंत्री ईश्वर पोखारेल की अगुआई में हुई हाई लेवल मीटिंग में फैसला लिया गया था कि चीन के साथ दोनों बॉर्डर गेट खोल दिए जाएं ताकि दवा, मेडिकल उपकरण सहित जरूरी वस्तुओं की आपूर्ति हो सके। तातोपानी बॉर्डर को 8 अप्रैल को खोल दिया गया था।

मैनपाट के सुप्रसिद्ध तिब्बती कालीन उद्योग अब होंगे पुनर्जीवित : मंत्री गुरु रूद्रकुमार
CG Crime : घर में घुसकर महिला से गैंगरेप, अकेली देखकर बिगड़ी नीयत… जान से मारने की धमकी देकर किया रेप
मां से बिछड़कर खेत में पहुंचा चार माह का तेंदुए का शावक, ग्रामीणों के सहयोग से वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
नतीजे से पहले बोले सीएम साय- सभी निकायों में भाजपा को मिलेगी सफलता, भाजपा के प्रति बढ़ा है जनता का विश्वास
कोरोना वायरस टीकाकरण में 29000 कोल्ड चेन प्वाइंट्स और 41000 डीप फ्रीजर का होगा इस्तेमाल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया राज्यसभा कर्मियों के महंगाई भत्ते पर रोक, केंद्रीय कर्मियों को भी नहीं मिलेगा डेढ़ साल का बकाया
Next Article मौजूदा समय ने पुलिस अधिकारियों के निस्वार्थ सेवा भाव के प्रति मेरी आंखें खोल दीं: भाविका शर्मा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?