ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: लापरवाही ने लेली मासूम की जान, ट्यूब के सहारे नदी में नहा रहा था बच्चा, डूबने से हुई मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

लापरवाही ने लेली मासूम की जान, ट्यूब के सहारे नदी में नहा रहा था बच्चा, डूबने से हुई मौत

By Mohan Rao
Published: June 10, 2023
Share
नदी में डूबने से मासूम की मौत
SHARE

जांजगीर-चांपा। जिले में लापरवाही ने एक मासूम की जान ले ली।  जिले के चांपा थाना क्षेत्र के कुदरी गांव में हसदेव नदी पर बने बैराज में परिवार के साथ नहाने गए 12 साल के मासूम ऋतुराज देवांगन डूबने से मौत हो गई। ऋतुराज ट्यूब के सहारे नहा रहा था इस दौरान अचानक बैलेंस बिगड़ा और वह गहरे पानी में चला गया। वहां नहा रहे कुछ युवकों ने बच्चे को बाहर निकला और परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत से पूरे परिवार में मातम का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार संजय नगर चांपा निवासी अनिल देवांगन अपने परिवार के साथ कुदरी गांव के हसदेव नदी पर बने बैराज के पास नहाने गया हुआ था। इस दौरान 12 साल का ऋतुराज देवांगन एक ट्यूब में बैठकर नहा रहा था। पास में अनिल देवांगन उसकी बेटी व पत्नी नहा रहे थे। तभी ऋतुराज का ट्यूब नहाने के दौरान पलट गया और वह हसदेव नदी के पानी में डूब गया। बेटे को डूबता देख पिता अनिल देवांगन बचाने को आए लेकिन देर हो चुकी थी। वह गहरे पानी के अंदर चला गया।

पिता अनिल देवांगन ने खोजने का प्रयास किया। लेकिन बेटा नहीं मिला। वहीं पास में नहा रहे युवक को बुलाकर दोनों ने खोजा। जिसके बाद 30 मिनट बाद ऋतुराज देवांगन मिला। जिसे उपचार के लिए परिजन बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया,जहां डॉक्टर ने परीक्षण उपरांत मासूम बच्चे ऋतुराज देवांगन को मृत घोषित किया। जिसके बाद रो रोकर परिजनों का बुरा हाल है। पिता के सामने बच्चा डूब गया। घटना के बाद स्थानीय लोग जल संसाधन विभाग को कोस रहे हैं। लोगों का कहना है कि विभाग ने यहां किसी भी तरह का संकेतक नहीं लगाया है। वहीं कुछ लोग बच्चे के पिता को भी जिम्मेदार ठहरा रहे हैं जो खतरे वाली जगह पर बच्चे को ट्यूब के सहारे छोड़ दिया।

सूर्य ग्रहण: 50 वर्षों बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण, गर्भवती महिलाएं रखे ख्याल, जानिए और भी बहुत कुछ
सांवली लड़कियां इस्तेमाल करें इन रंगों की लिपस्टिक, मिलेगा आकर्षक लुक
श्री निषादराज गुजा जयंती पर निकली शोभायात्रा
पंजीयन राजस्व के मामले में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि: कोरोना संकट के बावजूद भी बीते वर्ष हासिल किया 1621.67 करोड़ रुपए का पंजीयन राजस्व
डीजीपी अवस्थी ने किया गुंडरदेही थाने का आकस्मिक निरीक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दसवीं और बारहवीं टॉपर्स को सरकार ने कराई आसमान की सैर, हैलीकाप्टर जॉयराइड कर खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे
Next Article गौठानों में होगी बेहतर पेयजल व्यवस्था: मंत्री गुरु रूद्रकुमार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?