ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही : बेमेतरा में 6 शिक्षक निलंबित, तीन प्रधान पाठक व दो शिक्षकों को नोटिस
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

चुनाव ड्यूटी में लापरवाही : बेमेतरा में 6 शिक्षक निलंबित, तीन प्रधान पाठक व दो शिक्षकों को नोटिस

By Mohan Rao Published February 3, 2025
Share
ब्रेकिंग न्यूज, Breaking News
SHARE

बेमेतरा।  नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत दौरान निर्वाचन कार्यों में लापरवाही पर बेमेतरा में बड़ी कार्रवाई की गई है। यहां पर 6 शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया। वहीं दो स्कूलों के प्रधान पाठकों व दो अन्य शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बेमेतरा जिले में नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के तहत मतदान दलों के 2 फरवरी 2025 को आयोजित प्रशिक्षण में अनुपस्थिति और निर्वाचन कार्यों में उदासीनता बरतने के कारण कलेक्टर रणबीर शर्मा ने छह शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित शिक्षकों में विकास कुमार वर्मा (सहायक शिक्षक, स्वामी आत्मानंद स्कूल, ठेलका), निर्मल ठाकुर (व्याख्याता, हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), कमलेश कुमार वर्मा (हायर सेकेंडरी स्कूल, बोरतरा), नागेश्वर चौहान (सहायक शिक्षक, शासकीय प्राथमिक शाला, केशतरा), मनोज कश्यप (शिक्षक एलबी, शासकीय माध्यमिक शाला, घिवरी) और चैन सिंह ठाकुर (शिक्षक, पूर्व माध्यमिक शाला, कोंगियाकला) शामिल हैं। निलंबन अवधि के दौरान इन सभी शिक्षकों का मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बेमेतरा निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार निर्वाचन कार्यों में लापरवाही कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने तीन प्रधान पाठकों व दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  जिन प्रधान पाठकों को नोटिस जारी किया गया है सुनील राजपूत (प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला मौहाभाटा), नवीन दास गोस्वामी (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला नवागांवखुर्द) और होरिलाल घृतलहरे (हेड मास्टर, शासकीय प्राथमिक शाला मुढ़िया) शामिल हैं। इन सभी शिक्षकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है। यदि निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं प्राप्त होता है, तो इनके विरुद्ध एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

इसी प्रकार निर्वाचन ड्यूटी करने में असमर्थता व्यक्त करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रणबीर शर्मा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। शिक्षक एलबी गेंदराम डेहरे ग्राम जोगीपुर एवं चन्द्रिका प्रसाद शिक्षक एलबी ग्राम खैरझिटी द्वारा निर्वाचन ड्यूटी करने में असमर्थता व्यक्त की गई। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने उन्हें निर्देशित किया है कि 24 घंटे के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। यदि स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया, तो उनके खिलाफ एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao February 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में आकर्षण का केंद्र बना वेदांता एल्युमीनियम का स्टॉल उत्कर्ष ओडिशा- मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव 2025 में आकर्षण का केंद्र बना वेदांता एल्युमीनियम का स्टॉल
Next Article फर्जी तरीके से निविदा में भाग लेने का मामला, रायपुर में दिनेश इंजीनियरिंग पर एफआईआर का निर्देश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?