ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक किया गया आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationFeaturedNational

नीट-पीजी 2026 का देश भर में मजबूत सुरक्षा और तत्क्षण निगरानी के साथ सफलतापूर्वक किया गया आयोजन

By Mohan Rao
Published: August 30, 2026
Share
SHARE

36 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर 2.73 लाख उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित की गई

नईदिल्ली। राष्ट्रीय चिकित्सा विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने रविवार को को देश भर में नीट-पीजी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित की। परीक्षा सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 339 शहरों के 1,111 परीक्षा केंद्रों पर 2,73,096 उम्मीदवारों के लिए निर्धारित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 2,65,980 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिसमें लगभग 2,63,535 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। राष्ट्रव्यापी परीक्षा के दौरान व्यापक तौर पर तत्क्षण निगरानी और कड़े सुरक्षा उपाय किए गए थे। परीक्षा के संचालन की निगरानी के लिए कुल 2,527 संकाय सदस्यों को स्वतंत्र एप्रेजर के रूप में नियुक्त किया गया था।

इसके अलावा, डीन, निदेशकों, चिकित्सा अधीक्षकों और वरिष्ठ प्रोफेसरों सहित 700 से अधिक वरिष्ठ संकाय सदस्यों को फ्लाइंग स्क्वाड के सदस्यों के रूप में तैनात किया गया था। समन्वय और निगरानी को मजबूत करने के लिए, देश भर में 16 एनबीईएमएस क्षेत्रीय कमांड केंद्रों को चालू किया गया। परीक्षा केंद्रों को भी सीसीटीवी की लाइव निगरानी में रखा गया था। एनबीईएमएस कमांड सेंटर के द्वारका स्थित मुख्यालय से इसकी लगातार इस पर नजर रखी जा रही थी। एनबीईएमएस और टीसीएस के 190 कर्मियों की एक समर्पित टीम को तत्क्षण निगरानी और देखरेख के लिए तैनात किया गया था।

एनबीईएमएस मुख्यालय में समर्पित कमांड सेंटर में, एनबीईएमएस, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, बीईएल, ईसीआईएल और टीसीएस के अधिकारियों ने पूरे दिन परीक्षा प्रक्रिया की निकटतापूर्वक निरंतर निगरानी बनाए रखी। परीक्षा की सुरक्षा को और मजबूत करने और फर्जीवाड़ा को रोकने के उपायों के हिस्से के रूप में, परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों का आधार-संचालित प्रमाणीकरण सफलतापूर्वक किया गया। सरकारी एजेंसियों ने परीक्षा के सुरक्षित और व्यवस्थित संचालन के लिए अपना पूरा सहयोग दिया।

देश भर में अधिकांश उम्मीदवारों के लिए परीक्षा सफलतापूर्वक पूरी की गई थी। किंतु आईओएन डिजिटल जोन आईडीजेड सीतापुरा केंद्र, जयपुर, राजस्थान (टीसी नंबर 41682 और 41683) में एक अप्रत्याशित तकनीकी व्यवधान हुआ, जहां परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी मेसर्स टीसीएस लिमिटेड के कारण परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक बिजली आपूर्ति के मुद्दों के कारण 2,445 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा पूरी नहीं की जा सकी। प्रभावित उम्मीदवारों को हुई असुविधा को लेकर एनबीईएमएस को गहरा खेद है और यह सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कदम उठाए गए हैं कि उन्हें नीट-पीजी 2026 में उपस्थित होने का समुचित और न्यायसंगत अवसर प्रदान किया जाए।

तदनुसार, सभी प्रभावित उम्मीदवारों की पुन: परीक्षा शनिवार, 5 सितंबर, 2026 को दोपहर 3:00 बजे जयपुर, राजस्थान में आयोजित की जाएगी। स्थान विवरण और परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश संबंधित उम्मीदवारों को अलग से सूचित किए जाएंगे। 339 शहरों में 1,111 केंद्रों पर परीक्षा का सफल आयोजन परीक्षा अधिकारियों, चिकित्सा संस्थानों, संकाय, सुरक्षा एजेंसियों, प्रौद्योगिकी टीमों और राष्ट्रव्यापी क्रियाकलाप में शामिल अन्य हितधारकों के बीच व्यापक समन्वय को दर्शाता है। एनबीईएमएस उम्मीदवारों के सहयोग, धैर्य और विश्वास की सराहना करता है और नीट-पीजी 2026 के आयोजन से जुड़े सभी कर्मियों और संस्थानों के समर्पित प्रयासों को स्वीकार करता है।

दुकानों के खुलने व बंद होने का समय बढ़ा: अब सुबह 5 बजे से रात 9 बजे कर सकते हैं संचालन
Breaking News : शुभमन गिल बने भारत के टेस्ट कप्तान, पंत होंगे उपकप्तान, इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का भी ऐलान
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत ‘सुप्रजा’ कार्यक्रम से मातृ-शिशु स्वास्थ्य में हो रहा उल्लेखनीय सुधार
यूपी सहित चार राज्यों में भाजपा की जीत पर भिलाई भाजपा में जश्न
कोरोना संक्रमण की रोकथाम करने निरंतर हो रहा सैनिटाइजिंग…. घर, सार्वजनिक क्षेत्र व आवाजाही वाले स्थानों को प्रतिदिन किया जा रहा सेनेटाइज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों और प्रेरक प्रयासों को देती है राष्ट्रीय पहचान : मुख्यमंत्री साय
Next Article नारी शक्ति सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं का मुख्यमंत्री ने किया सम्मान

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?