ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल

By @dmin
Published: May 22, 2021
Share
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
नई उद्योग नीति: छत्तीसगढ़ में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता की श्रेणी में शामिल
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने कोविड महामारी के चलते राज्य में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन को प्रोत्साहन प्रदान करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए नई उद्योग नीति में संशोधन किया है। मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन को अब उच्च प्राथमिकता श्रेणी में शामिल कर लिया गया है, इससे राज्य में स्वास्थ्य के क्षेत्र में दवाईयों एवं अन्य उपकरणों के उत्पादन के लिए निवेश को गति मिलेगी। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विगत 18 मई को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में छत्तीसगढ़ राज्य में कोविड-19 संक्रमण के लिए आवश्यक सामग्रियां, जो राज्य के लिए आवश्यक है और जिनका निर्माण राज्य में उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से किया जा रहा है। ऐसे उत्पाद एवं विनिर्माण को प्रोत्साहित करने के लिए नई उद्योग नीति 2019-24 में संशोधन/नवीन प्रावधान करने का निर्णय लिया गया था।
वैश्विक महामारी कोविड-19 से छत्तीसगढ़ राज्य सहित पूरा देश प्रभावित हुआ है। राज्य के निवासियों को इस महामारी से बचाने और उनके उपचार के लिए आवश्यक उपकरणों के उत्पादन के लिए वर्तमान एवं भविष्य को मजबूत रखने हेतु छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाए गए हैं। इस कड़ी में राज्य में मेडिकल क्षेत्र में उत्पादन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से औद्योगिक नीति 2019-24 में संशोधन किया गया है।
उद्योग संचालनालय से मिली जानकारी के अनुसार राज्य शासन द्वारा उच्च प्राथमिकता श्रेणी में नवीन सिलेण्डर, ऑक्सीजन कंसनट्रेटर, क्रायोजेनिक गैस टैंकर, फेस मास्क, नॉन रिब्रिदर मास्क, ऑक्सीजन फ्लो मीटर, नेसल केन्यूला, वेन्टिलेटर, सर्जिकल दस्ताने, पीपीई किट, ओवर ऑल बॉडी प्रोटेक्टर, कोविड व अन्य संक्रामक बीमारियों के टेस्ट में उपयोग में लाये जाने वाले उपकरण, फॉर्मास्यिुटिकल्स, बीमारियों से संबंधित स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी उपकरण एवं दवाएं, टीका बनाने के उपकरण, आरटीपीसीआर टेस्ट, ट्रू-नॉट टेस्ट, एन्टीजन टेस्ट के लिए आवश्यक रिजेन्ट्स सम्मिलित किए गए हैं। विदित हो कि औद्योगिक नीति 2019-24 के अंतर्गत उच्च प्राथमिकता श्रेणी में सम्मिलित वस्तुओं के उत्पादन को सर्वाधिक प्रोत्साहन की पात्रता है। इससे उपरोक्त वस्तुओं के उत्पादन को बल मिलेगा तथा राज्य में स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं के निवेश को गति प्रदान होगी।

श्रीरामनवमी पर रामानंदाचार्य स्वामी श्री नरेंद्राचार्य जी महाराज ने ऑनलाइन किया प्रवचन, कहा- कोरोना काल में श्री राम जी जैसी मर्यादा रखना जरूरी
इंडिया-श्रीलंका के मैच में सट्टेबाजी, यहां पकड़ाए 3 सटोरिए, मोबाइल और कैश जब्त
डिप्टी सीएम के पैलेस के पास कुएं में मिला महिला-पुरुष का शव, शराब के नशे में हादसे की आशंका
Breaking News : नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की पहली सूची, इन दो जिलों में प्रत्याशियों का ऐलान
बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने राम मंदिर निर्माण के लिए दिया एक करोड़ का दान, बोले- भव्य राम मंदिर सभी भारतीयों का सपना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कामर्स गुरु डॉ संतोष राय ने कहा - जरूर होनी चाहिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा… दिए आवश्यक सुझाव कामर्स गुरु डॉ संतोष राय ने कहा – जरूर होनी चाहिए 12वीं बोर्ड की परीक्षा… दिए आवश्यक सुझाव
Next Article सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान सागर हत्याकांड में फरार पहलवान सुशील कुमार गिरफ्तार… दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़ा पहलवान
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?