ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल पर दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बेस्ट गिफ्ट्स आइडियाज
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Health

नए साल पर दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बेस्ट गिफ्ट्स आइडियाज

By @dmin
Published: December 30, 2019
Share
SHARE

एक और साल खत्म होने की कगार पर है और नया साल, साल 2020 नई उम्मीदें, नए सपने और नई स्टोरीज को बनाने का इंतजार कर रहा है। यह नया साल हम सबकी लाइफ में एक हैपी गिफ्ट की तरह आए और सभी के चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहे, इन उम्मीदों के साथ अगर आप भी अपने दोस्तों या परिवार के सदस्यों के लिए कुछ गिफ्ट्स खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको दे रहे हैं कुछ बेहतरीन गिफ्टिंग आइडियाज।
डायरी नहीं बुलेट जर्नल दें गिफ्ट में
न्यू इयर के मौके पर आमतौर पर लोग एक दूसरे को डायरी गिफ्ट में देते हैं लेकिन इस बार ओल्ड स्कूल डायरी की जगह आप चुन सकते हैं बुलेट जर्नल। जी हां, अगर आपका दोस्त, पत्नी या परिवार का कोई सदस्य बेहद ऑर्गनाइज्ड तरीके से अपनी लाइफ जीता है तो ऐसे व्यक्ति के लिए यह एक अच्छा गिफ्टिंग ऑप्शन हो सकता है। इस जर्नल की मदद से गिफ्ट पाने वाला व्यक्ति अपनी सालभर की ऐक्टिविटी, टू-डू लिस्ट और अपने विचारों को बड़ी आसानी से इसमें कैद कर पाएगा।
स्किनकेयर हैम्पर
अगर आप सोच रहे हैं कि इस तरह की चीजें तो सिर्फ लड़कियों की गिफ्ट की जाती हैं तो ऐसा बिलकुल नहीं है। एक अच्छा स्किन केयर हर कोई चाहता है। लिहाजा आप अपने दोस्त को शैंपू, साबुन, इंसेंस स्टिक, मॉइश्चराइजर आदि का एक पूरा हैम्पर तैयार करके गिफ्ट में दे सकते हैं। आप चाहें तो सर्दी के मौसम को देखते हुए इस बास्केट में बॉडी लोशन और लिप बाम भी ऐड कर सकते हैं ताकि उनका दिन हमेशा बना रहे फ्रेश और डीटॉक्स।
फिटनेस बैंड
अगर आपके दोस्त या रिश्तेदार ने इस नए साल में वजन घटाने और फिट रहने का रेजॉलूशन लिया है तो ऐसे दोस्त के लिए फिटनेस बैंड एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। अगर आपका फ्रेंड या परिवार का कोई सदस्य डायबीटिक है या हार्ट पेशंट है जिन्हें अपने स्टेप्स काउंट करने पड़ते हैं, कैलरी पर नजर रखनी होती है तो उनके लिए भी ये एक अच्छा गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है।
गिफ्ट करें एक अच्छा सा स्टेकेशन
अगर आपका बजट ये अलाउ करता है और आप गिफ्ट देने वाले व्यक्ति से हद से ज्यादा प्यार करते हैं तो उन्हें किसी फैंसी से होटल में वीकेंड पर स्टेकेशन गिफ्ट में दे सकते हैं। नए साल के मौके पर यह भी एक परफेक्ट गिफ्ट हो सकता है उस व्यक्ति के लिए जो एक अच्छी जगह पर, अच्छे खाने के साथ पर्सनल टाइम स्पेंड कर नए साल का स्वागत करे।
तोहफे में दें प्लांट्स
इन दिनों चारों तरफ एयर पलूशन की दिक्कत हो रखी है। ऐसे में सांस लेने के लिए ताजी हवा किसे नहीं चाहिए। लिहाजा आप नए साल के मौके पर अपने दोस्त या किसी अपने को एयरप्योरिफाइंग प्लांट गिफ्ट में दे सकते हैं ताकि उन्हें मिल सके बाहर के वातावरण की जहरीली हवा से कुछ राहत।
००

सिम्स के दन्त चिकित्सा विभाग ने रचा कीर्तिमान, डेंटल सर्जरी के मामले में सभी मेडिकल कॉलेजों में अव्वल
सिर्फ स्वाद के लिए नहीं बल्कि सेहत के लिए भी खाए जाते हैं पापड़, जानें अलग पापड़ के अलग फायदे
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हॉस्पिटल पहुंचकर महिला कांन्सटेबल के स्वास्थ्य की जानकारी ली
राज्यपाल डेका बने छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में टीबी मरीजों के निक्षय मित्र, देश के पहले राज्यपाल जिन्हें मिली यह उपलब्धि
हाथों से टैनिंग हटाने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कमाल हैं डार्क चॉकलेट के ब्यूटी बेनिफिट्स, इसे स्किन पर लगाकर देखिए
Next Article जय मम्मी दी को लेकर चर्चाओं में हैं सोनाली सहगल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?