ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नए साल के पहले दिन ईरान पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, ‘बहुत बुरा होगा, चेतावनी नहीं धमकी समझें’
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

नए साल के पहले दिन ईरान पर बरसे डोनाल्ड ट्रंप, ‘बहुत बुरा होगा, चेतावनी नहीं धमकी समझें’

By @dmin
Published: January 1, 2020
Share
SHARE

अमेरिकी नए साल के पहले दिन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है. इराक के बगदाद में स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर ईरान के हजारों समर्थक प्रदर्शन कर रहे हैं, इस दौरान दूतावास पर पत्थर फेंके गए, दीवार पर चढ़ने की कोशिश की. इसी के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को धमकी दी है और कहा है कि अगर अमेरिकी दूतावास के किसी सदस्य को कुछ हुआ तो ईरान को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी.

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया कि इराक में स्थित अमेरिकी दूतावास अभी सुरक्षित है. हमारे कई लड़ाकू जवान शानदार तकनीक के साथ वहां पर मौजूद हैं. वह इराक के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री का भी शुक्रिया करना चाहेंगे क्योंकि उन्होंने तुरंत एक्शन लिया.

डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा कि अगर इस दौरान किसी भी अमेरिकी दूतावास के सदस्य को चोट पहुंची या फिर कुछ हुआ तो बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. इसे चेतावनी नहीं, धमकी समझिए. हैप्पी न्यू ईयर.

आपको बता दें कि बीते दिनों अमेरिका ने एक हवाई हमले में ईरान समर्थित एक गुट पर हमला किया था, जिसमें 25 की मौत हुई थी. अमेरिका का आरोप था कि इस गुट का अमेरिकी ठेकेदार की मौत के पीछे हाथ था. इसी के विरोध में इराक के बगदाद में ईरानी समर्थक अमेरिका के खिलाफ हल्ला बोल किए हुए थे.

सोमवार से शुरू हुआ ईरानी समर्थकों का प्रदर्शन लगातार जारी है, अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने टेंट लगाया हुआ है और वहां पर ही जमा हैं. सोमवार को प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाबलों से झड़प हो गई थी, इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस से गोले छोड़े थे.

गौरतलब है कि अमेरिका और ईरान के बीच बीते कुछ समय में रिश्ते लगातार खट्टे ही हुए हैं. इससे पहले भी डोनाल्ड ट्रंप लगातार ईरान के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं और न्यूक्लियर डील को लेकर तकरार जारी है.

बजट में शिवराज का तोहफा: न लगेगा कोई नया कर, न बढ़ेगी किसी की दर
इटली के इस गांव में घुस नहीं पाया कोरोना
दो डिप्टी सीएम सहित कई मंत्री कोरोना पॉजिटिव, सीएम ने टाली समाज सुधार यात्रा
उड़ान भरने के चार मिनट बाद ही समुद्र में जा डूबा था इंडोनेशियाई विमान, अब मिल रहे शवों के चिथड़े
खूनी संघर्ष: 12 घंटे के भीतर भाजपा और एसडीपीआई के दो बड़े नेताओं की हत्या, इलाके में दहशत, धारा 144 लागू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article केंद्र नए साल में एक लाख टन प्याज का बफर स्टॉक बनाएगी
Next Article जबरन बनाए जा रहे फैक्ट्रियों में मजदूर, उइगर मुसलमानों पर चीन का अगला कहर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?