ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नदी पर पहरा : आज से एसडीआरएफ और जल पुलिस करेगी गंगा की निगरानी, पीएसी भी लगेगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

नदी पर पहरा : आज से एसडीआरएफ और जल पुलिस करेगी गंगा की निगरानी, पीएसी भी लगेगी

By @dmin
Published: May 15, 2021
Share
नदी पर पहरा : आज से एसडीआरएफ और जल पुलिस करेगी गंगा की निगरानी, पीएसी भी लगेगी
नदी पर पहरा : आज से एसडीआरएफ और जल पुलिस करेगी गंगा की निगरानी, पीएसी भी लगेगी
SHARE

कानपुर (एजेंसी)। गंगा में शव प्रवाहित किए जाने की घटनाओं को शासन ने गंभीरता से लिया है। केंद्र सरकार और केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के रिपोर्ट मांगे जाने के बाद प्रदेश सरकार ने गंगा की निगरानी के आदेश दिए हैं। कानपुर कमिश्नरेट और कानपुर आउटर पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में गंगा की निगरानी करेगी। शासन ने कानपुर के लिए एसडीआरएफ की एक टीम तैनात कर दी है। स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एसडीआरएफ) की टीम शनिवार को कानपुर पहुंच जाएगी। इसके साथ एक प्लाटून पीएसी भी तैनात कर दी गई है। यह टीमें बिल्हौर से महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट तक गंगा में पेट्रोलिंग करेंगी। यदि कोई शव उतराया मिला तो उसे निकालकर अंतिम संस्कार कराएंगी। 

यदि कोई गंगा में शव प्रवाहित करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी करेगी। पिछले दिनों कई जिलों में गंगा में शव उतराने की घटनाएं सामने आई थी। बिहार पुलिस ने एक बयान जारी कर कहा था कि शव यूपी से आ रहे हैं। इसके बाद शासन के अधिकारियों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कानपुर पुलिस कमिश्नर से बात की। 

शनिवार से एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें गंगा में पेट्रोलिंग करेंगी। एसडीआरएफ और पीएसी को स्टीमर मुहैया कराया जाएगा। गंगा में कोई शव दिखा तो उसका अंतिम संस्कार पुलिस टीम कराएगी। कोई प्रवाहित करता हुआ मिला तो विधिक कार्रवाई भी की जाएगी।

असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर, कानपुर

नदियों में नहीं बहा सकेंगे शव
यूपी की नदियों में लोग अब शव नहीं बहा सकेंगे। राज्य सरकार ने इस पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को नदियों में शव बहाने पर सख्ती से रोक लगाने को कहा है। शव बहाने वालों पर जुर्माना भी लगाने पर विचार किया जा रहा है। 
उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि प्रदेश में नदियों के किनारे स्थित सभी गांवों तथा शहरों में ग्राम विकास अधिकारी व ग्राम प्रधान तथा शहरों में निकायों के कार्यकारी अधिकारी व निर्वाचित प्रतिनिधियों के माध्यम से समितियां बनाकर यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके गांव तथा शहर में से कोई भी व्यक्ति परम्परा के नाते नदियों में शव न बहाए। सीएम ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति जिसकी मृत्यु हुई है उसे सम्मानजनक रूप से अंत्येष्टि का अधिकार है। 
सरकार का कहना है कि शव अथवा मरे हुए जानवर बहाने से नदी प्रदूषित होती है । प्रदेश सरकार व केंद्र सरकार नदियों को साफ़ करने के लिए विशेष कार्यक्रम भी चला रही है। इस संबंध में गृह विभाग, नगर विकास विभाग, ग्राम विकास, पंचायत विभाग तथा पर्यावरण विभाग मिलकर एक कार्य योजना बनाएँ जिससे कि पूरे प्रदेश में परंपरा के नाते शव किसी भी दशा में न बहाए जाएं।

कोरोना की चपेट में संसद: बजट सत्र से पहले 875 कर्मचारी हुए संक्रमित, उप राष्ट्रपति दूसरी बार हुए पॉजिटिव
सुकमा में पुनर्वास नीति बनी मिसाल, पुनर्वास केंद्र में 35 आत्मसमर्पित नक्सली बने राजमिस्त्री
श्रमिक सम्मेलन में सुशील सन्नी अग्रवाल ने किया 89 लाख से अधिक राशि का चेक वितरण, विभिन्न योजनाओं का मिला लाभ
हाईटेक अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया कोरोना वायरस फैलाने के पूरे इंतजाम, डोमेस्टिक एंड मेडिकल वेस्ट एक साथ भारी मात्रा में खुले में किया डंप, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस
अमेरिकन सुंदरी ने जीता मिस यूनिवर्स 2022 का ताज, बॉनी ग्रेब्रिएल को मिला खिताब… टॉप पांच में भी नहीं पहुंची भारतीय सुंदरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन
Next Article सफलता: मंगल पर उतरा चीन का पहला रोवर जुरोंग, 2014 से लाल ग्रह की जानकारियां भेज रहा भारत का मंगलयान सफलता: मंगल पर उतरा चीन का पहला रोवर जुरोंग, 2014 से लाल ग्रह की जानकारियां भेज रहा भारत का मंगलयान

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?