ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विवादों में आने के बाद भी साउथ की सुपरस्टार हैं नयनतारा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

विवादों में आने के बाद भी साउथ की सुपरस्टार हैं नयनतारा

By @dmin
Published: November 18, 2020
Share
SHARE

इमइक्का नोडिगल, कोलाइथुर कालम, जय सिम्हा, कोको समेत कई शानदार फिल्मों में अभिनय की छाप छोडऩे वाली अभिनेत्री नयनतारा का आज जन्मदिन है। 2003 में उन्होंने एक मलयालम फिल्म से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तमिल और तेलुगु सहित कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। अपने आज तक के करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सफल फिल्में दी हैं। यहां तक कि नयनतारा की गिनती साउथ की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस में होती है।
18 नवंबर 1984 को बंगलूरू में जन्मीं नयनतारा का असली नाम ‘डायना मरियम कुरियन है। फिल्मों के अलावा भी नयनतारा की जीवन काफी विवादों में रहा है अब चाहे बात प्रभुदेवा से अफेयर की हो या शाहरुख की फिल्म में डांस करने से मना करने की। नयनतारा की हर अदा ने फैंस का दिल जीता है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें आते ही वायरल हो जाती हैं।
क्या आप जानते हैं नयनतारा कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। हालांकि पढ़ाई के साथ-साथ वह पार्ट टाइम मॉडलिंग करती थीं। तभी मनासीनाकाड़े के डायरेक्टर ने उन्हें नोटिस किया था और उन्हें ये फिल्म ऑफर की थी लेकिन नयनतारा ने ये फिल्म ठुकरा दी थी। हालांकि बाद में काफी रिक्वेस्ट के बाद वह इस फिल्म में काम करने को तैयार हुईं और उसके बाद कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।
नयनतारा ने अभी तक शादी नहीं की है। खबरों की मानें तो नयनतारा डायरेक्टर विग्नेश शिवन के साथ रिलेशनशिप में हैं। एक समय ऐसा था जब नयनतारा और प्रभुदेवा के अफेयर की चर्चा खबरों की हेडलाइन बना करती थी लेकिन बाद में दोनों की राहें जुदा हो गईं। कहते हैं उस वक्त नयनतारा की वजह से प्रभु देवा की शादी खतरे में आ गई थी। मामला कोर्ट तक पहुंच गया था।
साउथ सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस मानी जाने वाली नयनतारा आज सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। नयनतारा एक फिल्म के लिए 5 से 7 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। बात करें नयनतारा की प्रॉपर्टी कि तो वह करीब 70 करोड़ की मालकिन हैं। इसके अलावा उनके पास कई लग्जरी गाडिय़ा भी हैं जिनकी कीमत करोड़ों में है। नयनतारा कई ब्रॉन्ड्स के लिए एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। इसके अलावा उनके पास थिरुवला, केरल में एक आलीशान बंगला और कोच्चि के प्रेस्टीज नेप्च्यून कोर्टयार्ड में शानदार फ्लैट भी है।
शाहरुख खान के साथ काम करना सभी एक्ट्रेस का सपना होता है लेकिन क्या आप जानते हैं नयनतारा शाहरुख की फिल्म में काम करने से भी मना कर चुकी हैं। नयनतारा ने सुपरहिट फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस में आइटम सॉन्ग करने से मना कर दिया था। शाहरुख की फिल्म में काम न करने के पीछे वजह यह बताई गई कि नयनतारा ने शाहरूख या रोहित शेट्टी की वजह से नहीं, बल्कि डांस गुरु प्रभुदेवा के कारण वह फिल्म छोड़ी थी।
नयनतारा दो वजहों से काफी चर्चा में रही थीं। पहला साल 2011 में ईसाई धर्म छोड़कर आर्य समाज मंदिर में हिंदू धर्म अपनाने को लेकर दूसरा डांसर प्रभुदेवा के साथ लिवइन में रहने को लेकर। नयनतारा का लिप लॉक किस को लेकर काफी विवाद हुआ था। नयनतारा और सिंबू का यह किस काफी विवादास्पद रहा था और इसके लिए नयनतारा व सिंबू को माफी मांगने के लिए भी कहा गया था।

केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय ने छत्तीसगढ़ में मिशन अमृत के कार्यों को सराहा, अगली किस्त की राशि जल्द मिलेगी
आजम खान की बढ़ीं और मुश्किलें, जल निगम भर्ती घोटाले में एसआईटी ने भेजा प्रोडक्शन वारंट
केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण
9 करोड़ की लागत से जनजातीय संग्रहालय बनकर तैयार, सीएम विष्णुदेव साय कल करेंगे लोकार्पण
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 2875 नए केस…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 45 हजार के पार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लक्ष्मी की असफलता के बाद ओटीटी प्लैटफॉर्म अमेजन प्राइम ने लिया बड़ा फैसला?
Next Article Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई की जयंती पर उन्हें किया नमन

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?