ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: इस निर्देशक के प्यार में नयनतारा ने कर लिया था धर्म परिवर्तन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

इस निर्देशक के प्यार में नयनतारा ने कर लिया था धर्म परिवर्तन

By @dmin
Published: November 17, 2020
Share
SHARE

साउथ इंडियन फिल्मों की जानी मानी, खूबसूरत और टैलेंटेड अभिनेत्री नयनतारा का जन्म 18 नवंबर 1984 को हुआ था। इस साल नयनतारा अपना 36वां जन्मदिन मनाने जा रही हैं। नयनतारा साउथ इंडियन फिल्मों का बड़ा नाम हैं। हाइएस्ट पेड अभिनेत्रियों की गिनती में नयनतारा का नाम भी शामिल होता है। नयनतारा केवल अपनी फिल्मों और अदाकारी ही नहीं बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। नयनतारा का जन्म बंगलूरू में एक मलयाली क्रिश्चियन परिवार में हुआ था। उनके पिता एयर फोर्स में अफसर थे जिस वजह से उन्होंने देश के कई हिस्सों में वक्त बिताया। नयनतारा ने चेन्नई, दिल्ली, जमनानगर और गुजरात में अपनी स्कूलिंग पूरी की। कॉलेज के दिनों में नयनतारा मॉडलिंग भी किया करती थीं। साल 2003 में डायरेक्टर सतयन अंथिकड़ ने उन्हें अपनी मलयालम फिल्म ‘मनास्सीनाकरे में ब्रेक दिया। इस फिल्म के जरिए नयनतारा ने मलायालम सिनेमा में कदम रखा।
इसके बाद साल 2005 में नयनतारा ने ‘अय्या फिल्म से तमिल इंडस्ट्री में भी कदम रखा। जिसके बाद वो एक तेलुगू फिल्म ‘लक्ष्मी में भी नजर आईं। उन्होंने एक के बाद एक तेलुगु और तमिल फिल्मों में लीड रोल किया। इससे वो इंडस्ट्री में जानी मानी अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल हो गईं। तेलुगु और तमिल फिल्मों में नाम कमाने के बाद नयनतारा ने 2010 में फिल्म ‘सुपर से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में भी डेब्यू किया। वहीं फिल्म ‘श्री राम राज्यम’ में सीता के किरदार के लिए नयनतारा को बेस्ट तेलुगु अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया।

नयनतारा ने क्रिश्चियन परिवार में जन्म लिया लेकिन उन्होंने हिंदू धर्म को अपनाया। उन्होंने चेन्नई के आर्य समाज मंदिर में अपना धर्म परिवर्तन करवाया। नयनतारा की लव लाइफ भी हमेशा से ही चर्चाओं में रही है। सबसे पहले उनका नाम डायरेक्टर और एक्टर सिलांबरसन राजेंदर के साथ जुड़ा। लेकिन साल 2006 में नयनतारा ने खुद इस अभिनेता से ब्रेकअप की पुष्टि कर दी।

इसके बाद नयनतारा का नाम 2008 में निर्देशक प्रभू देवा के साथ जुड़ा। ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि इन दोनों ने साल 2009 में चोरी छिपे शादी कर ली है। यहां तक कि नयनतारा ने प्रभू देवा के नाम का टैटू भी बनवाया था। लेकिन जल्दी ही इन दोनों के अलग होने की खबरें भी आ गईं। नयनतारा ने खुद ही साल 2012 में अपने और प्रभू देवा के ब्रेकअप की जानकारी दी।

shreekanchanpath 118 # 10 February 2025
खगोलीय घटना: आज सूरज के सबसे करीब होगी पृथ्वी, साल में एक बार होती है पेरीहिलियन की अवस्था
जिला चिकित्सालय में नवजात शिशु के लिये बेहतर सुविधा उपलब्ध
‘रन फॉर सीजी प्राइड’ के परिणाम घोषित, वरिष्ठ नागरिकों श्रेणी में गुजारी लाल रहे प्रथम
किसान आंदोलन : शरद पवार जैसे अनुभवी नेता भी तथ्यों को गलत तरीके से बता रहे हैं-तोमर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बन सकते हैं 23 से होने वाले बिहार विधानसभा सत्र के प्रोटेम स्पीकर पूर्व सीएम जीतन राम मांझी बन सकते हैं 23 से होने वाले बिहार विधानसभा सत्र के प्रोटेम स्पीकर
Next Article डायरेक्टर राम माधवानी की फिल्म में खोजी पत्रकार बनेंगे कार्तिक आर्यन!

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?