ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

नारायणपुर में नक्सलियों की धमकी… पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को मौत की सजा देने का ऐलान

By Mohan Rao
Published: January 25, 2025
Share
सीएम साय के साथ वैद्यराज हेमचंद मांझी
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने एक पर्चा जारी कर पद्मश्री वैद्यराज हेमचंद मांझी सहित 6 लोगों को जनअदालत में मौत की सजा देने का फरमान जारी किया है। नक्सलियों का आरोप है कि यह सभी 4 लोग माइंस की दलाली व पुलिस व पुलिस कैंप का सहयोग करते हैं। नक्सलियों की धमकीभरा पत्र मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पर्चे की जांच कर रही है।

बता दें नक्सलियों कुछ महीने पहले ही वैद्यराज हेमचंद मांझी के भतीजे की हत्या की थी। हेमचंद मांझी नारायणपुर जिला मुख्यालय में रहते हैं। इन्हें पिछले साल राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पद्मश्री से भी सम्मानित किया था। नक्सलियों ने पर्चा जारी किया है उसमें वैद्यराज हेमचंद मांझी के अलावा सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल नाम है। नक्सलियों की पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने नारायणपुर के धौड़ाई के पास यह पर्चा फेंका है, आमदाई निको खदान का समर्थन और मदद करने वालों को मौत की सजा दो।

जानिए क्या है नक्सलियों के पर्चे में
नक्सलियों ने पर्चा जारी कर लिखा है कि जनता से अपील करते है कि, आमदई निको कंपनी को मदद करने वाले दलालों को मौत का सजा दो। छोटे डोंगर में रहने वाले निको कंपनी का दलाली करने वाले पूंजीपतियों को साथ देने वाले वैद्यराज हेमचंद माझी, सरपंच हरिराम मांझी, नारायण नाग, तिलक बेलसरिया, परिवहन संघ अध्यक्ष शरद और रामेश्वर बघेल जनअदालत में मौत की सजा दी जाएगी। नक्सलियों ने पर्चे के माध्यम से आरोप लगाया कि यह सभी पर बिना ग्राम सभा के अनुमति के पुलिस को कैंप खोलने में सहयोग कर रहे हैं। जिसका पूर्व बस्तर डिविजनल कमेटी विरोध करते हुए जनता से मौत की सजा की अपील करती है। नक्सलियों ने कहा है कि जनता से गद्दारी करके पुलिस सुरक्षा मे कितने दिनों तक गांव से बाहर रहोगे। तुम जनता से बचके रहोगे तुमको भी सागर साहू की तरह मौत का सजा जनअदालत में दिया जाएगा। इसके पूर्व भी तुम लोगों को कई बार पर्चा के माध्यम से समझाइस दिया गया था फिर भी तुम्हारे द्वारा पुलिस की आड़ में निको कंपनी की दलाली एवं पुंजीपतियों का सहयोग कर रहे हो। जनता से कितने दिन बचोगे। एक दिन जनता तुमको मौत की सजा देगी। नक्सलियों ने जनता से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के बहिस्कार करने की भी अपील की है।

नक्सलियों द्वारा फेंका गया पर्चा

Railway Breaking :  आजाद हिंद एक्सप्रेस का बदल गया रूट, अब इन स्टेशनों से होकर पहुंचेगी पुणे
Bhilai Breaking : चंद्रा मौर्या चौराहे पर हादसा, ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
घाटी में आतंकियों ने घात लगाकर किया हमला… पांच जवान शहीद… सामने आए आतंकियों के खतरनाक इरादे
भारत में चीनी कंपनियों के निवेश को फिलहाल कोई मंजूरी नहीं, सरकार ने किया साफ
MP गजब है: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक को देना पड़ा 10,000 रुपए का जुर्माना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, बागबहरा सीमा पर 280 कट्टा धान जब्त
Next Article नगरीय निकाय चुनाव 2025 : प्रत्याशियों के चयन के लिए भाजपा की मैराथन बैठक…. आज-कल में जारी हो सकती है पहली लिस्ट

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?