ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG-Maharashtra बॉर्डर पर नक्सलियों का उत्पात : पोकलेन सहित तीन वाहनों को फूंका, सड़क निर्माण में लगे थे वाहन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedNational

CG-Maharashtra बॉर्डर पर नक्सलियों का उत्पात : पोकलेन सहित तीन वाहनों को फूंका, सड़क निर्माण में लगे थे वाहन

By Mohan Rao
Published: March 3, 2023
Share
गढ़चिरौली में नक्सलियों ने वाहनों को फूंका
SHARE

गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात सामने आया है। सीमा से लगे गढ़चिरौली में सड़क निर्माण में लगे तीन वाहनों को नक्सलियो ने आग के हवाले कर दिया है। वहीं मजदूरों व वाहन चालकों को यहां पर निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है नक्सली ग्रामीणों की वेशभूषा में पहुंचे थे और मजदूरों को इसकी भनक भी नहीं लगी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी नक्सली जंगल की ओर भाग गए। मामले में गढ़चिरौली पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना गढ़चिरौली जिले के एटापल्ली तहसील में सुरजागगढ़-ओलेंगा-पारसागोंडी के बीच सड़क निर्माण का काम चल रहा है। धुर नक्सली बेल्ट में सड़क निर्माण कार्य को नक्सली हमेशा से ही चुनौती देते आए हैं। यही कारण है कि यहां पर निर्माण कार्य के दौरान नक्सली जमकर उत्पात मचाते हैं। इस बार भी यहां पर यही हुआ। सड़क निर्माण में लगे वाहनों को नक्सलियों ने फूंक दिया है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों की वेशभूषा में करीब 10 से 15 नक्सली पहुंचे।

नक्सलियों ने पहले तो काम रुकवाया और मजदूर व वाहन चालकों के मोबाइल छीन लिए। इसके बाद वाहनों का डीजल निकाल कर उन्हीं वाहनों में आग लगा दी। आग लगाने के बाद नक्सलियों ने मजदूरों व चालकों को धमकी भी और आगे निर्माण कार्य न करने की चेतावनी दी। नक्सलियों ने यहां पर एक पोकलेन, ट्रेक्टर व एक अन्य वाहन को फूंक दिया है। घटना के बाद सभी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

फरार अपराधियों पर इनाम की घोषणा, जशपुर एसपी शशिमोहन ने कहा- सूचना देने वाले का नाम रखा जाएगा गुप्त
आईपीएल 2021: बाकी मैचों की मेजबानी के लिए श्रीलंका ने आगे बढ़ाए कदम, कहा- तैयार रहेंगे मैदान
एबीवीपी भिलाई नगर की कार्यकारिणी की घोषणा, ज्योति शर्मा अध्यक्ष व अंकित यादव मंत्री बने
धान खरीदी से पहले सीमावर्ती क्षेत्र में चौकसी तेज, महासमुंद में 16 जांच चौकियों से होगी निगरानी
छत्तीसगढ़ में अब कोई भी स्कूल शिक्षक विहीन नहीं, युक्तियुक्तकरण से शिक्षा व्यवस्था में आया ऐतिहासिक सुधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG पुलिस के प्रधान आरक्षक ने आरक्षक की पत्नी से किया रेप, थाने पहुंचा मामला… आरोपी गिरफ्तार
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 139 # 03 march 2023
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?