ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

नक्सलियों को लगा बड़ा झटका : संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व एक करोड़ की इनामी सुजाताक्का का सरेंडर

By Mohan Rao
Published: September 13, 2025
Share
महिला नक्सली सुजाताक्का की फाइल फोटो
SHARE

कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है सुजाताक्का, कई घटनाओं को दे चुकी है अंजाम

जगदलपुर। नक्सली संगठन में एक और बड़ा झटका लगा है। नक्सली संगठन की सेंट्रल कमेटी मेंबर व मोस्ट वांटेड महिला नक्सली सुजाता उर्फ सुजातक्का (पोतूल कल्पना) ने शुक्रवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। सुजाताक्का पर एक करोड़ का इनाम घोषित है। सुजाता के सरेंडर सुरक्षाबलों के लिए एक बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है। वहीं खत्म होते नक्सलिज्म पर एक और बड़ी चोट है। सुजाताक्का  कुख्यात नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है।

मिली जानकारी के अनुसार सुजाताक्का नक्सलियों के दक्षिण सब जोनल ब्यूरो की इंचार्ज होने के साथ ही और लंबे समय से छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में कई नक्सली वारदातों में सक्रिय रही है। उनके नाम पर कई बड़ी नक्सली वारदातें दर्ज हैं। खासबात यह है कि सुजाताक्का की तूलना चंदन तस्कर वीरप्पन से की जाती है। सुजाताक्का के बारे में कहा जाता है कि उसने मोस्ट वांटेड नक्सली हिडमा को भी ट्रेनिंग दिया है। सुजाता के सरेंडर की पुष्टि तेलंगाना पुलिस ने की है। फिलहाल इसकी पूरी जानकारी तेलंगाना के डीजीपी प्रेस वार्ता के माध्यम से करेंगे।

आयरन लेडी’ के नाम से है मशहूर सुजाताक्का
मोस्टवांटेड नक्सली सुजाताक्का की तलाश छत्तीसगढ़ व तेलंगाना की पुलिस को लंबे समय से थी। सुजाता संगठन में ‘आयरन लेडी’ के नाम से मशहूर थी। कुख्यात माओवादी किशनजी की पत्नी सुजाता संगठन में शीर्ष नेतृत्व कर्ता के रुप में रही। उनके पति नक्सली कमांडर किशनजी की 2011 में पश्चिम बंगाल में हुई एक मुठभेड़ में मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद सुजाताक्का ने नक्सली संगठन में और अधिक सक्रिय हो गई थी। इन पर लगभग 106 से ज्यादा केस हैं। सुरक्षा विशेषज्ञ मानते हैं कि सुजाता के आत्मसमर्पण से नक्सलियों का संगठन कमजोर होगा।

उद्धव गुट की याचिका मंजूर, नाम और चुनाव चिन्ह शिंदे गुट को दिये जाने का मामना, कल होगी सुनवाई
Gustakhi Maaf: आमदनी अठन्नी, खर्चा पांच रुपैया
चीन पर तनाव के बीच आज शाम 4 बजे पीएम मोदी करेंगे संबोधित, इन मुद्दों पर कर सकते हैं बात
Bhilai Breaking : फायर प्ले गेमिंग ऐप से हो रहा था सट्टे का कारोबार, छावनी पुलिस ने रेड कर पकड़े पांच सटोरी
Big news : पुरी में गुंडिचा मंदिर के पास भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत, 50 से ज्यादा घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा- व्यावसायिकता के बीच सेवा भाव बनाए रखना एक चुनौती
Next Article प्रदेश की 3 करोड़ जनता के स्वास्थ्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री साय
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?