ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीजापुर में नक्सलियों की करतूत : मुखबिरी के शक में देर रात दो ग्रामीणों की हत्या, एक सरेंडर नक्सली भी शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

बीजापुर में नक्सलियों की करतूत : मुखबिरी के शक में देर रात दो ग्रामीणों की हत्या, एक सरेंडर नक्सली भी शामिल

By Mohan Rao
Published: June 22, 2025
Share
बीजापुर में मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों की हत्या
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों की कायराना करतूत सामने आई है। शनिवार देर रात नक्सलियों ने दो ग्रामीणों का किडनैप कर उनकी हत्या कर दी। इनमें एक सरेंडर नक्सली भी है जिसकी हत्या की गई। नक्सलियों ने इन दोनों की हत्या पुलिस मुखबिरी के शक में की है। बताया जा रहा है बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और वारदात को अंजाम दिया।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला बीजापुर के पामेड़ थाना क्षेत्र का है। शनिवार रात बड़ी तादाद में हथियारबंद नक्सली सेंड्राबोर और एमपुर पहुंचे। उनके घर से सरेंडर नक्सली समैय्या और ग्रामीण वेको देवा को उठाकर ले गए। नक्सलियों ने पुलिस की मुखबिरी करने की बात कहते हुए दोनों को बेरहमी से पीटा। इसके बाद दोनों की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों के शवों को गांव में ही फेंककर भाग गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

एक सप्ताह में पांच लोगों की हत्या
नक्सलियों ने इस सप्ताह भारी उत्पात मचाया है। एक सप्ताह के भीतर पांच लोगों की हत्या कर दी। 17 जून 2025 को नक्सलियों ने बीजापुर जिले के ही एक गांव में 3 ग्रामीणों की हत्या कर दी थी। इनमें दो छात्र भी थे जिनकी नक्सलियों ने बेरहमी से हत्या की। 13 साल के कक्षा 7वीं के छात्र अनिल माड़वी और 20 के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र सोमा मोड़ियाम को नक्सलियों ने मार दिया। 17 जून की शाम करीब 70 से 80 की संख्या में हथियार बंद नक्सली पहुंचे थे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि लगातार सुरक्षाबलों की सफलता से नक्सली बौखला गए हैं और छात्रों की हत्या करने पर उतारू हो गए हैं। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। अभी यह किस्सा थमा नहीं और बीजापुर में दो ग्रामीणों की हत्या कर दी। इस पूरे घटनाक्रम से ग्रामीण दहशत में हैं।

इस ‘अप्रैल फूल’ डे पर टीवी कलाकारों ने बताया अपने सबसे मजेदार प्रैंक्स के बारे में
दुनिया की आबादी बढ़कर 8 अरब तक पहुंची, 2023 में चीन को पछाड़ देगा भारत… जानिए क्या कहती है UN की रिपोर्ट
आतंकवाद पर जबरदस्त प्रहार: सोपोर मुठभेड़ में तीन आतंकियों का खात्मा, इस साल अब तक मारे गए 101 दहशतगर्द
टीके की किल्लत: महाराष्ट्र ने रोका 18-44 का टीकाकरण, बचा स्टॉक 45 से ज्यादा उम्र वालों के लिए सुरक्षित
बर्ड फ्लू का कहर: हरियाणा में एक लाख से अधिक पोल्ट्री पक्षियों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : चरोदा में एटीएम में तोड़फोड़, कैश चुराने पहुंचे बदमाश का कारनामा… केस दर्ज
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की मदद से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी शालू अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में होगी शामिल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?