ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 2000 के नोट बदलने जा रहे नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, 6 लाख से ज्यादा की रकम बरामद, 11 पासबुक भी जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

2000 के नोट बदलने जा रहे नक्सली सहयोगी गिरफ्तार, 6 लाख से ज्यादा की रकम बरामद, 11 पासबुक भी जब्त

By Mohan Rao
Published: May 27, 2023
Share
SHARE

बीजापुर Bijapur. 2000 रुपए के नोट बंद करने की आरबीआई द्वारा की घोषणा का असर नक्सलियों पर भी पड़ा है। बीजापुर जिले में पुलिस ने दो लोगों को 6 लाख रुपए से ज्यादा के 2000-2000 रुपए के नोटों के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को नक्सलियों का सहयोगी बताया जा रहा है और वे इन नोटों को बैंक में जमा करने जा रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 11 पासबुक भी जब्त किया है। मामला बीजापुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को महादेव घाट में एमसीपी ड्यूटी में तैनात बीजापुर पुलिस और डीआरजी जवानों ने बाइक पर जा रहे दो युवकों को रोककर जांच की। पुलिस को देखकर दोनों भागने की कोशिश कर रहे थे इस बीच पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके बैग में दो हजार रुपए के नोटों तीन बंडल मिले। इसके अलावा अलग-अलग बैंकों की 11 पासबुक और नक्सली पर्चा भी बरामद किया गया।

पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना परिचय बासागुड़ा के नरसापुर निवासी गजेंद्र माड़वी और लक्ष्मण कुंजाम बताया। जांच के दौरान दोनों रकम से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पकड़े गए युवक गजेंद्र मंडावी ने पुलिस को बताया कि यह रकम प्लाटून नंबर 10 के नक्सली कमांडर मल्लेश का है। दो हजार के नोट बंद होने पर मल्लेश ने आठ लाख रुपए अपने जान पहचान वालों के खातों में जमा करने के लिए दिया था।  लक्ष्मण कुंजाम ने पीएनबी में 50 हजार, यूनियन बैंक में 48 हजार और गजेंद्र ने एसबीआई में 38 हजार व सेंट्रल बैंक में 50 हजार रुपए अलग-अलग खाते में जमा किए। बाकी रकम अलग-अलग दिनों में जमा करना था लेकिन इससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ग्रामीणों की मांग पर की कई घोषणाएं, जंगलों में फलदार वृक्ष लगाने से हाथियों को बस्तियों में आने से रोकने में मिलेगी मदद-सीएम बघेल
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम बघेल की पहल पर चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ में होगा टी काफी बोर्ड का गठन… कृषि मंत्री की अध्यक्षता में बनेगा बोर्ड
कंझावला कांड: विसरा रिपोर्ट में खुलासा, हादसे के वक्त शराब के नशे में थी अंजलि
Fraud in Durg : मोबाइल पर AnyDesk इंस्टॉल कराया और खाते से उड़ा लिए 73 हजार रुपए… जालसाज ने ऐसे की ठगी
बजरंग ने दिलाया भारत को छठा मेडल: कजाकिस्तान के पहलवान को 8-0 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अनोखी मांग : गांव में खुले देशी शराब की दुकान… जानिए क्यों कर रहे हैं ग्रामीण ऐसी डिमांड
Next Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 223 # 27 May 2023

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?