ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Naxali Attack-Update: DRG और BSF जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterChhattisgarhFeaturedRaipur

Naxali Attack-Update: DRG और BSF जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद

By Om Prakash Verma
Published: June 12, 2023
Share
नक्सली - सांकेतिक फोटो
SHARE

कांकेर। कांकेर में सोमवार सुबह हुई मुठभेड़ में जवानों ने एक महिला नक्सली को मार गिराया। मौके पर जवानों ने एक रायफल भी बरामद की है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है। बड़ी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान पहुंचे थे। मामला छोटेबेठिया थाना क्षेत्र का है। बस्तर आईजी पी सुंददराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

हथियारबंद नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर रवाना हुए थे जवान
जानकारी के मुताबिक, पुलिस को छोटेबेठिया क्षेत्र में आरकेबी डिवीजन सचिव, मेंढकी एलओएस कमाण्डर के साथ करीब 20-25 सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसके बाद डीआरजी और बीएसएफ 132 बटालियन के जवानों को संयुक्त रूप से कोटरी नदी के पूर्वी क्षेत्र के ग्राम आमातोला, बिनागुण्डा एवं कालपर की ओर ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया।

बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग की
गश्त के दौरान जवान आगे बढ़ रहे थे, तभी सुबह करीब 7 बजे बीनागुंडा के पास घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस पर जवानों की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ के बाद नक्सली जान बचाकर भाग निकले। इसके बाद जवानों ने इलाके में सर्चिंग शुरू की। इसमें एक महिला नक्सली का शव बरामद हुआ है।

इसी इलाके में कुछ दिन पहले नक्सलियों ने की थी आगजनी
वहीं शव के पास जवानों को 303 बोर की एक राइफल भी बरामद हुई है। अभी तक मारी गई महिला नक्सली की शिनाख्त नहीं हो सकी है। जवान उसका शव लेकर लौट रहे हैं। पांच दिन पहले इसी इलाके में नक्सलियों ने कई वाहनों में आग लगा दी थी। ऐसे में माना जा रहा है कि एक बार फिर यहां नक्सली गतिविधियां बढ़ रही हैं।

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल उपभोक्ताओं के लिए प्राथमिकता आधारित वितरण व्यवस्था लागू
बस्तर में कल मुरिया दरबार और नांदगांव में कवि सम्मेलन में शामिल होंगे सीएम साय
पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, बोले- वायरस को हराने के लिए टीकाकरण जरूरी
अब रायपुर नगर निगम बेचेगा पानी, इन प्लांट से बेचा जाएगा पानी, यह है प्रोजेक्ट…
अब केंद्र सरकार लेती है एक्शन तो हम नहीं देंगे संरक्षण, नए नियमों पर हाई कोर्ट की ट्विटर को दो टूक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नशेड़ी युवकों ने नाबालिग के साथ मिलकर की सूने मकान में चोरी, घर से सिलेंडर व हांडी तक उड़ा ले गए चोर
Next Article क्या आपकी त्वचा भी हो गई है रूखी और बेजान तो आज ही करें एलोवेरा का इस्तेमाल

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?