ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नवरात्रि: डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दिशा निर्देश… 72 घंटों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य…. मेला व पदयात्रा पर भी रहेगा प्रतिबंध
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नवरात्रि: डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए दिशा निर्देश… 72 घंटों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य…. मेला व पदयात्रा पर भी रहेगा प्रतिबंध

By @dmin
Published: September 26, 2021
Share
Navratri: Guidelines for Darshan of Maa Bamleshwari in Dongargarh
Navratri: Guidelines for Darshan of Maa Bamleshwari in Dongargarh
SHARE

राजनांदगांव। 7 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि के दौरान डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए जिला प्रशासन ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। जिला कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा एवं पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक लेकर इस संबध में दिशा निर्देश दिए। इस बार मां बमलेश्वरी के दर्शनों के लिए कोविड नियमों का शक्ति से पालन करना होगा। जिला कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि मां बमलेश्वरी मंदिर में प्रवेश के लिए 72 घंटे पूर्व की आरसीपीसीआर टेस्ट रिपोर्ट अनिवार्य होगी। बैठक में अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है। अक्टूबर माह में तीसरी लहर आने की आशंका को देखते हुए डोंगरगढ़ में नवरात्रि में प्रतिबंध अनिवार्य है। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि मां बम्लेश्वरी मेला कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ वर्षों से बंद रहा है। आंशिक छूट के साथ सिर्फ दर्शन करने की अनुमति होगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। 72 घंटे की कोविड-19 जांच रिपोर्ट के बिना प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी जरूरी
कोरोना टीका के दोनों डोज की रिपोर्ट भी साथ लेकर आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी डोंगरगढ़ के लिए स्पेशल ट्रेन की अनुमति नहीं होगी। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क रहे। उन्होंने पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग को चेक पाईंट में टीम बनाकर तैनात करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मंदिर ट्रस्ट से सहयोग की बात कही। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा महाराष्ट्र से लगे होने के कारण वहां से अधिक दर्शनार्थी आते है। इसलिए अधिक सतर्क रहे। कोविड-19 जांच और टीकाकरण रिपोर्ट की जांच जरूर करें।

अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं डोंगरगढ़ विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि मां बम्लेश्वरी मेला कोविड-19 संक्रमण के कारण पिछले डेढ़ वर्षों से बंद रहा है। जिससे आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है। प्रतिबंधों के साथ दर्शन करने की अनुमति होनी चाहिए। दर्शनार्थी कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनिवार्य रूप से पालन करें। साथ ही कोविड जांच सर्टिफिकेट अनिवार्य रूप से रखें। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट समिति सेनेटाईज जरूर कराएं। पुलिस अधीक्षक डी श्रवण ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण का खतरा टला नहीं है। जिले की सीमा महाराष्ट्र से लगे होने के कारण अधिक संख्या में यात्री यहां आते हैं, इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। चेक पाईंटो में यात्रियों की जांच के बाद प्रवेश की अनुमति होगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने कहा कि अक्टूबर और नवम्बर महीने में तीसरी लहर की पीक आने की संभावना है इसलिए अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। नवरात्रि में लाखों दर्शनार्थी यहां माता के दर्शन के लिए पहुंचते है इसलिए कोविड-19 से सुरक्षा के लिए प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है। पिछली नवरात्रि की तरह इस नवरात्रि में भी कार्य करेंगे। डॉक्टर की टीम चेक पाईंट और रेल्वे स्टेशन में तैनात रहेगी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण किया जा रहा है। मंदिर दर्शन के पहले टीकाकरण अनिवार्य कराएं। मां बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के प्रतिनिधि ने भी इस संबंध में सुझाव व्यक्त किए।

बैठक में डोंगरगढ़ नगर पालिका अध्यक्ष सुदेश मेश्राम, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रज्ञा मेश्राम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात गजेन्द्र सिंह, नगर निगम आयुक्त आशुतोष चतुर्वेदी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, एसडीएम डोंगरगढ़ अविनाश भोई, मां बम्लेश्वरी ट्रस्ट के अध्यक्ष नारायण अग्रवाल, उपाध्यक्ष रघुवर अग्रवाल, सचिव नवनीत तिवारी, ट्रस्टी संजय अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जिस फिल्म के लिए राजेश खन्ना ने किया था इनकार, उसी फिल्म ने कराई उनकी दोबारा वापसी
संपत्ति लोगों की भलाई पर खर्च हो, मां और महात्मा गांधी से ये बात सीखी-अजीम प्रेमजी
किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या, बंगाल सीमा पर छापेमारी करने गए थे इंस्पेक्टर
अमेरिकी डॉक्टर की भारत को सलाह: देश में कुछ हफ्तों का लॉकडाउन बेहद जरूरी…. तभी सुधरेंगे हालात
पेट्रोल पंप से भाग रहे शख्स को पकडऩे में एएसआई की मौत, नाकाबंदी के दौरान बदमाश ने गाड़ी से कुचला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article AC ट्रेन की बोगियों में मिलेगी ऑपरेशन थिएटर जैसी ताजी हवा, राजधानी एक्सप्रेस में किया जा रहा है प्रयोग गुलाब का असर: विशाखापट्नम जा रहे हैं तो ध्यान दे… रेलवे ने रद्द कर दी हैं यह ट्रेने
Next Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 343 # 26 september 2021

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?