ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आमंत्रित करने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का होगा भव्य आयोजन, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आमंत्रित करने पहुंच रहे जनप्रतिनिधि

By Mohan Rao
Published: October 27, 2022
Share
राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन को आगामी 1 नवम्बर को 22 साल पूरे हो जाएंगे। इस मौके पर 23वें राज्य स्थापना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति और सभ्यता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की कवायद में तीसरी बार राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का भव्य एवं गरिमामय आयोजन 1 से 3 नवम्बर तक राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर राज्य की ओर से मंत्री, संसदीय सचिव, विधायकगण सहित अन्य जनप्रतिनिधि देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित करने पहुंच रहे हैं।

राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए आमंत्रण की कड़ी में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को आमंत्रित करने विधायक श्रीमती अनिता योगेन्द्र शर्मा और डॉ. लक्ष्मी ध्रुव पहुंची। उन्होंने श्री गहलोत से मुलाकात कर उन्हें छत्तीसगढ़ की आदिवासी कलाकृति भेंट करते हुए महोत्सव में सम्मिलित होने  आमंत्रित किया। वहीं असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमन्त बिश्व शर्मा से मुलाकात कर संसदीय सचिव श्री पारसनाथ राजवाड़े ने आमंत्रित किया। झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से विधायक श्री खेलसाय सिंह एवं संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि आशीष सिंह ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री सोरेन को रायपुर में आयोजित  हो रहे तृतीय राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की ओर से निमंत्रण पत्र दिया। पुद्दूचेरी के मुख्यमंत्री श्री एन. रंगास्वामी से संसदीय सचिव श्री इन्द्रशाह मंडावी एवं विधायक श्री दलेश्वर साहू ने मुलाकात कर आमंत्रण पत्र सौंपा। सिक्किम के लोक निर्माण एवं संस्कृति मंत्री श्री संदूप लेपचा को आमंत्रित करने पहुंचे संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद एवं विधायक श्री भुनेश्वर बघेल ने आमंत्रण पत्र और आदिवासी कलाकृति भेंट किया। विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा ने लक्षद्वीप के प्रशासक के प्रतिनिधि से मुलाकात कर उन्हें आमंत्रित किया है।

इसी कड़ी में संसदीय सचिव श्री गुरूदयाल बंजारे ने हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर को, संसदीय सचिव श्री द्वारिकाधीश यादव ने त्रिपुरा के मुख्यमंत्री श्री मानिक साहा को, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी ने जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव श्री अरूण मेहता को और लघु वनोपज संघ के जीएम श्री एस. मनीवासगन ने तमिलनाडु सरकार के उद्योग मंत्री श्री थांगम थेन्नारासु को आमंत्रित किया है।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला संस्कृति, रीति-रिवाज, उत्सव, परम्परा के संरक्षण एवं संवर्धन तथा देश के राज्यों सहित विश्व के अन्य देशों में निवासरत आदिवासी लोगों के कला-संस्कृति के आदान-प्रदान के उद्देश्य से भव्य आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन शुरू किया गया है।

विराट के टेस्ट क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ी, भावुक हुई अनुष्का, धोनी और बेटी के लिए कही यह बात
जशपुर में काम दिलाने के बहाने दो नाबालिग बच्चियों को ले गई महिला… रायगढ़ के ढाबे से गिरफ्तार
बंगाल में उपचुनाव से पहले हिंसा: भाजपा नेताओं ने भवानीपुर में धारा 144 लगाने व मतदान केंद्र पर केंद्रीय बलों की तैनाती की रखी मांग
देव दीपावली पर पीएम मोदी देंगे प्रयागराज-वाराणसी हाईवे की सौगात, गंगा घाटों पर दीपोत्सव में भी होंगे शामिल
पुष्पक एक्सप्रेस में लूट और 20 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भेंट मुलाकात पर बालाजी नगर पहुंचे विधायक देवेन्द्र, बहनों संग निभाई भाईदूज की रस्म… दी डोम शेड़ की सौगात
Next Article आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरफ्तार IAS समीर को कोर्ट ने भेजा जेल, छापे में मिली थी करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति करोड़ों की बेहिसाब संपत्ति के मालिक IAS समीर को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने दो कारोबारियों के साथ भेजा जेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?