ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में 13 मई को नेशनल लोक अदालत, 6000 से ज्यादा मामलों की होगी सुनवाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में 13 मई को नेशनल लोक अदालत, 6000 से ज्यादा मामलों की होगी सुनवाई

By Mohan Rao
Published: May 9, 2023
Share
नेशनल लोक अदालत
SHARE

दुर्ग। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं छग राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार वर्ष 2023 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत दुर्ग जिले में 13 मई को आयोजित की जाएगी। इस दौरान यह नेशनल लोक अदालत जिला न्यायालय दुर्ग, परिवार न्यायालय दुर्ग, श्रम न्यायालय दुर्ग, स्थायी लोक अदालत (जनोपयोगी सेवाएं) दुर्ग तथा किशोर न्याय बोर्ड, व तहसील न्यायालय भिलाई-3, पाटन में आयोजित की जाएगी

उक्त तिथि को आयोजित नेशनल लोक अदालत की तैयारी अपने अंतिम चरण में है जिसके तहत आपसी राजीनामा योग्य आपराधिक मामलें, सिविल मामलें, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से संबंधित मामलें, परिवार न्यायालय में पारिवारिक विवाद के प्रकरण, श्रम न्यायालय के प्रकरण स्थायी लोक अदालत में जनोपयोगी सेवा से संबंधित प्रकरण व राजस्व से संबंधित कुल 2300 से अधिक मामले एंव बैंक वित्तीय संस्था, विद्युत, दूरसंचार एवं नगर निगम के बकाया राशि के संबंध में संबंधित विभाग द्वारा न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किये जाने के पूर्व ‘‘प्री-लिटिगेशन प्रकरण के कुल 4000 से अधिक मामलें सुनवाई हेतु रखे गये है। वहीं संबंधिवत चिन्हांकित व रखे गए मामलों के नेशनल लोकक अदालत की तिथि में अधिकाधिक संख्या में निराकरण किये जाने न्यायालय के पीठासीन अधिकारीगण द्वारा नियमित रूप से पक्षकारों के मध्य प्री-सीटिंग एवं बैठक का आयोजन अधिक संख्या में किये जा रहे है।

13 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में चिन्हाकिंत कर रखे गये मामलों की सुनवाई हेतु जिला न्यायालय दुर्ग परिवार न्यायालय दुर्ग, तहसील न्यायालय भिलाई-3 व पाटन एवं किशोर न्याय बोर्ड, जनोपयोगी सेवा से संबंधित स्थायी लोक अदालत तथा श्रम न्यायायल के कुल 32 खण्डपीठ का गठन माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दुर्ग के निर्देशानुसार गठित किया गया है। संबंधित गठित खण्डपीठ में नेशनल लोक अदालत की तिथि में प्रकरणों की सुनवाई एवं निराकरण पक्षकारों के मध्य सौहाद्रपूर्ण वातारण में आपसी सहमति एवं राजीनामा के आधार पर अपने मामलों के निराकरण हेतु पक्षकार अधिक से अधिक संख्या में संबंधित गठित खण्डपीठ एवं न्यायालय में उपस्थित रहें और लोक अदालत के माध्यम से अपने मामलों का निराकरण कर समय एवं अन्य कठिनाइयों से बचे।

नया संसद भवन बनने का रास्ता साफ, सुप्रीम कोर्ट ने सेंट्रल विस्टा परियोजना को दी हरी झंडी
कस्टम मिलिंग के लिए धान के उठाव में तेजी: अब तक 95.82 लाख मीटरिक टन धान का उठाव
बेरोजगारों को स्वरोजगार के लिए कर्ज देगी सरकार, रायपुर में 16 जून को लोन मेला आयोजन
संविधान दिवस का विपक्ष ने किया बहिष्कार, पीएम मोदी ने जमकर किया पलटवार
भिलाई में “स्वच्छता ही सेवा-2024” अभियान का शुभारंभ, विशाल रैली निकालकर दिया जागरुकता का संदेश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article एम जे स्कूल में समर कैम्प की धमाकेदार शुरुआत, रोचक जानकारियों के साथ खेलों का प्रशिक्षण, 15 मई से क्रिएटिव सांइस वर्कशॉप का आयोजन एम जे स्कूल में समर कैम्प की धमाकेदार शुरुआत, रोचक जानकारियों के साथ खेलों का प्रशिक्षण, 15 मई से क्रिएटिव सांइस वर्कशॉप का आयोजन
Next Article छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में लाने का प्रयास: उमेश पटेल, स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिलने पर दी बधाई छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालयों को नैक मूल्यांकन में लाने का प्रयास: उमेश पटेल, स्कॉच सिल्वर अवार्ड मिलने पर दी बधाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?