ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी का 43 करोड़ महिलाओं को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने क्या कहा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी का 43 करोड़ महिलाओं को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने क्या कहा

By Om Prakash Verma
Published: September 19, 2023
Share
Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी का 43 करोड़ महिलाओं को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने क्या कहा
Nari Shakti Vandan Act: पीएम मोदी का 43 करोड़ महिलाओं को साधने की कोशिश, जानिए कांग्रेस ने क्या कहा
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। नए संसद भवन में प्रवेश करने के साथ ही पीएम मोदी ने विजयी दांव चल दिया है। एक ऐसा दांव, जिसके माध्यम से भाजपा, 2024 के लोकसभा चुनाव में 43 करोड़ महिलाओं को साधने की तैयारी कर रही है। ये दांव भी ऐसा है, जिसे लेकर विपक्ष भी अपनी खुशी जाहिर कर रहा है। यानी महिला आरक्षण बिल, यह ऐसा दांव है, जिसमें विपक्षी खेमें के पास नाखुशी का मौका तक नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने लगे हाथ कह दिया कि ये तो उनके ही प्रयासों का नतीजा है। पार्टी नेता जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी लंबे समय से महिला आरक्षण को लागू करने की मांग करती रही है।

17 वीं लोकसभा में जीतकर आईं 78 महिला सांसद
बता दें कि गत लोकसभा चुनाव के समय जो मतदाता सूची जारी हुई थी, उसमें महिला वोटरों की संख्या 43.2 करोड़ थी, जबकि 46.8 करोड़ पुरुष मतदाता थे। 17 वीं लोकसभा में देश भर से 78 महिला सांसद जीत कर संसद में पहुंची थी। संसद में महिलाओं की उपस्थिति 14.36 प्रतिशत है। 2014 के लोकसभा चुनाव में 62 महिलाओं ने जीत दर्ज कराई थी। अगर 1951 की बात करें तो लोकसभा में महिलाओं का प्रतिनिधित्व महज पांच प्रतिशत था। साल 2019 में यह प्रतिशत बढ़कर 14 हो गया है। कांग्रेस कार्य समिति ने पहले ही यह मांग की थी कि संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण विधेयक को पारित किया जाना चाहिए।

कांग्रेस ने महिला आरक्षण के बारे में क्या कहा?

  • सबसे पहले राजीव गांधी ने 1989 के दौरान मई में पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक पेश किया था। वह विधेयक लोकसभा में पारित हो गया था, लेकिन सितंबर 1989 में राज्यसभा में पास नहीं हो सका।
  • अप्रैल 1993 में तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव ने पंचायतों और नगर पालिकाओं में महिलाओं के एक तिहाई आरक्षण के लिए संविधान संशोधन विधेयक को फिर से पेश किया। दोनों विधेयक पारित हुए और कानून बन गए।
  • आज पंचायतों और नगर पालिकाओं में 15 लाख से अधिक निर्वाचित महिला प्रतिनिधि हैं। यह संख्या 40 प्रतिशत के आसपास है।
  • महिलाओं के लिए संसद और राज्यों की विधानसभाओं में एक तिहाई आरक्षण के लिए तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह संविधान संशोधन विधेयक लाए। विधेयक 9 मार्च 2010 को राज्यसभा में पारित हुआ। लेकिन लोकसभा में नहीं ले जाया जा सका।
  • राज्यसभा में पेश/पारित किए गए विधेयक समाप्त नहीं होते हैं, इसलिए महिला आरक्षण विधेयक अभी भी जीवित है।
  • कांग्रेस पार्टी पिछले नौ साल से मांग कर रही है कि महिला आरक्षण विधेयक, जो पहले ही राज्यसभा से पारित हो चुका है, उसे लोकसभा से भी पारित कराया जाना चाहिए।
छत्तीसगढ़ का गिधवा-परसदा : प्रवासी पक्षियों के विचरण का प्रमुख केन्द्र, आते हैं हजारों पर्यटक
खड़गपुर में रेल रोको आंदोलन : अचानक रद्द हुई 10 ट्रेने…. इन ट्रेनों का बदला रूट…. देखें पूरी सूची
Breaking News : दुर्ग में युवती की हत्या… खेत के किनारे मिली लाश, पत्थर से सिर कुचलकर मारा
धान खरीदी केन्द्रों में बड़ी गड़बड़ी : पांच केन्द्रों में 52.84 लाख की हेराफेरी, 1704 क्विंटल धान जब्त
छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से हाेगी धान खरीदी, खाद्य मंत्री ने की समीक्षा, अफसरों को दिए यह निर्देश… हेल्पलाइन नंबर भी किया जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai News: मलकीत सिहं हत्याकांड में एक और आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार Bhilai News: मलकीत सिहं हत्याकांड में एक और आरोपी शुभम शर्मा गिरफ्तार
Next Article महिला आरक्षण बिल: विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, अधिनियम से महिलाओं को होगा फायदा महिला आरक्षण बिल: विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में दिखेगा असर, अधिनियम से महिलाओं को होगा फायदा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?