ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Narayanpur : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद…. सीएम साय ने किया ट्वीट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Narayanpur : मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आठ नक्सलियों को किया ढेर, एक जवान भी शहीद…. सीएम साय ने किया ट्वीट

By Mohan Rao
Published: June 16, 2024
Share
पुलिस-नक्सली मुठभेड़
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। यह नक्सली मुठभेड़ अबूझमाड़ के जंगलों में हुई। सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर सीमावर्ती जिलों के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया है। जवानों का संयुक्त ऑपरेशन अबुझमाड़ के कुतुल फरसबेड़ा कोड़तामेटा क्षेत्र में हुई। इस मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। वहीं दो जवान घायल हो गए जिन्हें एयरलिफ्ट किया गया। इधर इस मुठभेड़ के बाद सीएम साय ने ट्वीट कर जवानों का हौसला बढ़ाया।

मिली जानकारी के अनुसार नारायणपुर अबूझमाड़ के कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के बाद नारायणपुर-कोंडागांव-कांकेर-दंतेवाड़ा डीआरजी, एसटीएफ और आईटीबीपी 53वीं बटालियन के 1400 जवानों द्वारा संयुक्त ऑपरेशन चलाया गया। दो दिन लगातार नक्सलियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी रही। इस दौरान सुरक्षाबलों ने 8 नक्सलियों को ढेर कर दिया। मुठभेड़ में STF के जवान आरक्षक नितेश एक्का, कैलाश नेताम, लेखराम नेताम घायल हो गये, जिन्हे तत्काल घटनास्थल में प्राथमिक उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के दौरान आरक्षक नितेश एक्का की मृत्यु हो गई। वहीं दो घायल जवान कैलाश नेताम एवं लेखराम नेताम को बेहतर उपचार के लिए एयर लिफ्ट किया गया।

161 दिन के अंदर 141 नक्सली ढेर
नक्सलियों के गढ़ बस्तर संभाग को नक्सलवाद से मुक्त कराने के लिए छत्तीसगढ़ में जवानों ने अभियान चला रखा है। लगातार नक्सलियों का एनकाउंटर हो रहा है। इससे नक्सलियों के पैर उखड़ रहे हैं। नक्सल मोर्चे पर फोर्स को एक के बाद एक बड़ी कामयाबी मिल रही है। 161 दिन के अंदर बड़े नक्सल एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने 141 नक्सलियों को मौत के घाट उतारे हैं। इससे पूर्व 10 मई को बीजापुर में पुलिस फोर्स ने एनकाउंटर में 12 नक्सलियों को मौत की नींद सुलाई थी। नक्सलियों की मांद में घुसकर उनसे टक्कर ले रही है। बस्तर में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच फोर्स के जवान डटे हुये हैं और नक्ससियों से लोहा ले रहे हैं।

नक्सली एनकाउंटर पर सीएम साय ने किया ट्वीट
नारायणपुर जिले के ओरछा थाना के अंतर्गत फरसबेड़ा-धुरबेड़ा के बीच सुरक्षाबलों की नक्सलियों संग हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मुठभेड़ में एसटीएफ के एक जवान के शहीद होने और दो जवानों के घायल होने की भी दुःखद खबर आ रही है। घायल जवानों को तत्काल एयरलिफ्ट कर इलाज के लिए राजधानी रायपुर लाया जा रहा है। ईश्वर से शहीद जवान की आत्मा की शांति और घायल जवानों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ। नक्सलियों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई से नक्सली विचलित हैं। उनके खात्मे के लिए हमारी सरकार पूरी तरह तत्पर है और जब तक लक्ष्य पूरा नहीं हो जाता हम चुप नहीं बैठेंगे।

दुर्ग अनलॉक ब्रेकिंग: दुर्ग जिले में दुकानों की टाइमिंग बदली, अब 8 बजे तक खोल सकेंगे दुकान, सुपर मार्केट, क्लब और बाजार, कलेक्टर डॉ. भुरे ने जारी किया आदेश
तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में बड़े बदलाव…. रोहित बने उप-कप्तान, चोटिल उमेश की जगह नटराजन को मौका
Gustakhi Maaf: विष्णुदेव सरकार की प्राथमिकता में मानसिक स्वास्थ्य
भाजपा नेता की सुरक्षा में तैनात एसपीओ हथियार सहित लापता, अलर्ट जारी
खेती-किसानी से अब मिला आगे बढऩे का बढिय़ा रास्ता, ग्रामीणों ने की राज्य में कृषक हितैषी नीतियों की सराहना
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 242 # 15 June 2024
Next Article नारायणपुर मुठभेड़ में शहीद जवान को सीएम साय ने दी श्रद्धांजलि, घायल जवानों से भी मिले

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?