ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नारायणपुर में कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका… घर घर पहुंचकर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए कर रहे प्रेरित… साथ में दे रहे बच्चों को पौष्टिक आहार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

नारायणपुर में कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका… घर घर पहुंचकर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए कर रहे प्रेरित… साथ में दे रहे बच्चों को पौष्टिक आहार

By @dmin
Published: April 23, 2021
Share
नारायणपुर में कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका... घर घर पहुंचकर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए कर रहे प्रेरित
नारायणपुर में कोरोना और कुपोषण को हराने मैदान में उतरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका... घर घर पहुंचकर कोरोना वैक्सिनेशन के लिए कर रहे प्रेरित
SHARE

नारायणपुर। कोविड-19 कोरोना वायरस के दूसरे लहर के संक्रमण को रोकने और राज्य शासन द्वारा जारी कुपोषण के खिलाफ अभियान को एक साथ चलाते हुए नारायणपुर जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका मैदान में उतर गई है। इन आंगनबाड़ी अमलो द्वारा आंगनबाड़ी में दर्ज बच्चों के घर पहुंच बच्चों में कुपोषण से लडऩे की क्षमता विकसित करने वाले पौष्टिक आहार रेडी टू ईट वितरण किया जा रहा है। वही घर-घर पहुंचकर बच्चों के माता-पिता और घर के बुजुर्गों से भेंट कर कोविड-19 कोरोना वायरस के दूसरे लहर के संक्रमण को रोकने और कोरोना वैक्सिनेशन कराने के लिए भी प्रेरित कर रहे है।
आंगनबाड़ी कार्यकताओं द्वारा डोर-टू-डोर घर पहुंच यह भी समझाया जा रहा है कि कोरोना और कुपोषण के खिलाफ जारी लड़ाई में सहयोग करे। बच्चों को पौष्टिक आहार रेडी टू ईट का सेवन कराए और घर से बड़े बुजुर्ग अनावश्यक घर से बाहर ना निकले। घर के सभी सदस्य कोरोना वैक्सिनेशन जरूर कराए। घर से बाहर निकलते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, भीड़ वाली जगहों में जाने से बचे और मास्क लगाकर ही घर से बाहर निकले। वेक्सिनेशन के बाद भी सामाजिक दूरी का पालन करे। सर्दी-खासी, बुखार,सिर दर्द होने पर अपने पास के स्वास्थ्य केन्द्र में जाकर कोरोना की जांच अवश्य कराए, कोरोना की जांच और इलाज शासन द्वारा नि:शुल्क की जा रही है, चिकित्सकों के परामर्शनुसार दवाइयों का सेवन करे।
नारायणपुर जिले के 554 आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के द्वारा हितग्राहियों के घर- घर पहुंच कर उन्हें रेडी टू ईट का वितरण और कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले मे 19 हजार 769 ऐसे हितग्राही हैं, जिन्हें घर पर ही रेडी टू ईट पहुंचा कर दिया गया है। रेडी टू ईट के तहत ऐसे पोषण आहार हितग्राहियों को दिए जाते हैं जो कैलोरी और प्रोटीन से भरपूर हैं और इन्हें तुरंत बना कर आसानी से खाया जा सकता है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप तथा कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री रविकांत ध्रुर्वे के मार्गदर्शन में कोविड 19 कोरोना वायरस के दूसरे लहर के रोकथाम और नियंत्रण के लिए अपनाए गए प्रयासों की अवधि में हितग्राहियों को घर तक पहुंचा कर इसका वितरण किया जा रहा है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी ध्रुर्वे ने बताया कि इसके लिए गवर्नमेंट ऑफ इंडिया भारत सरकार के पोषण ऐप के माध्यम से ट्रैकिंग का कार्य भी किया जा रहा है। जिले में पोषण अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं, 6 माह से 6 वर्ष तक के आयु के बच्चों तथा किशोरी बालक और बालिकाओं को रेडी टू ईट का वितरण किया जा रहा है। वितरण का कार्य हर माह के पहले व तीसरे मंगलवार को किया जाता है। जिले में शत-प्रतिशत हितग्राहियों को रेडी टू ईट का वितरण किया गया है।

बीजापुर दौरे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : 457 करोड़ रुपए के लोकार्पण भूमिपूजन कार्यों की देंगे सौगात
दूसरे देशों से छत्तीसगढ़ आने वालों की स्क्रीनिंग और जानकारी जुटाने प्रदेश के तीनों हवाई अड्डों पर हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश
विधायक रिकेश की अनूठी पहल : गर्भवती महिलाओं को मात्र 1 रुपए में होगी सोनोग्राफी, महाशिवरात्रि से शुरूआत
सुपेला प्रीमियम शराब दुकान के मैनेजर पर जानलेवा हमला, आधी रात रास्ता रोक चाकू से गोदकर फरार हुए बदमाश
नगर निगम की 77 करोड़ राशि के लिए बैंकों में खुले 116 खाते… विधायक वोरा ने कहा शासन से अनुमति लेकर की जाएंगी खर्च
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article The Chief Minister unveiled the statue of Mahatma Gandhi हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी से सिरसा जाने के लिए निकला ऑक्सीजन से भरा टैंकर…. रास्ते से हो गया गायब… तलाश में जुटी पुलिस
Next Article राष्ट्रीय पंचायत दिवस पर 24 अप्रैल को छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 12 पुरस्कार… ई-पंचायत सहित कोंडागांव जिला पंचायत, गरियाबंद व तिल्दा जनपद पंचायत व 7 ग्राम पंचायतों को विभिन्न श्रेणियों में मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?