ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई मे केएफसी की प्रेंचायजी के नाम पर ठगाया नगर पंचायत का सीएमओ, बेटी के लिए ऑनलाइन किया था अप्लाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई मे केएफसी की प्रेंचायजी के नाम पर ठगाया नगर पंचायत का सीएमओ, बेटी के लिए ऑनलाइन किया था अप्लाई

By Mohan Rao
Published: January 10, 2023
Share
केएफसी की प्रेंचायजी के नाम पर ठगाया नगर पंचायत का सीएमओ
SHARE

भिलाई। केएफसी का प्रेंचायजी लेने के नाम पर नगर पंचायत अभनपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लाखों का चूना लगा। डेजी 424 बी ब्लाक तालपुरी भिलाई में रहने वाले राजेश तिवारी ने अपनी बेटी श्रृखंला तिवारी के नाम पर केएफसी की प्रेंचायजी लेनी चाही और इसके लिए ऑनलाइन फ्रेचाईजी के लिये अप्लाई किया गया। सामने से कॉलर ने कॉल किया और प्रेंचायजी के लिए रुपए की मांग की। इस पर राजेश तिवारी ने 9 लाख 30 हजार 500 रुपए कॉलर के बताए खाते में आरटीजीएस कर दिया। इसके बाद भी उन्हें प्रेंचायजी नहीं मिली। बाद में पता चला कि वे ठगा गए हैं। इस मामले में शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया है।

 पंचायत अभनपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि उन्होंने केएफसी की प्रेंचायजी के लिए httpswww.kfcfranchise.in/kfc-franchise application.php.html पर ऑनलाइन अप्लाई किया था। इसके बाद अभिषेक मित्तल (मोबाइल नं 918961258592) व राहुल कपूर (मोबाइल नं 918961258575) द्वारा केएफसी कंपनी की फेंचाइजी देने के नाम पर उनसे पैसे की मांग की गई। इन दोनों ने कंपनी के तरफ से letter of intent  जारी कर दस्तावेज पत्र बैंक डिटेल में 1 लाख 55 हजार 500 रुपए  RTGS  या NEFT करने कहा गया।

इसके बाद राजेश तिवारी ने 21 दिसंबर 2022 को एक्सिस बैंक नेहरू नगर जाकर kfc Restorent PVT LTD  में बैक अकाउंट नं 110086940094 ब्राच गोरे गांव वेस्ट मुम्बई मे राशि NEFT  के माध्यम से जमा कराया गया। इसके बाद एनओसी के लिए RTGS के द्धारा एक्सिस बैंक नेहरू नगर में 775000 रुपए जमा किए। इसके बाद लगातार फोन पर अभिषेक मित्तल एवं राहुल कपूर से बात होती रही।

इसके बाद दोनों ने लायसेंस फीस जमा करने कहा तो राजेश तिवारी ने मुम्बई में कंपनी के दफ्तर में जाकर बात कर राशि जमा करने की बात कही। इसके बाद टालमटोल कर 28 फरवरी 2023 का अपान्टमेंट समय दिया गय। साथ ही लायसेंस फीस 15 लाख 50000 रूपए व अग्रीमेंट फीस 15 लाख 25000 रुपए जमा करने कहा गया। इस बार राजेश तिवारी को शक हुआ और उसने खाते की डिटेल चेक करवाई तो पता चला कि जिस खाते में उसने रुपए जमा कराए थे वह पटना बिहार का है। kfc Restorent  मुम्बई के नाम से खाता न होकर किसी किशन कुमार के नाम से है। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बीएसपी में चल रहे वाहनों की होगी जांच: भष्ट अधिकारियों पर गिर सकती है कार्रवाई की गाज
Breaking News : सेंट जेवियर स्कूल शांति नगर के प्रिंसिपल ने की छात्राओं से छेड़छाड़, थाने पहुंची छात्राओं की शिकायत पर प्रिंसिपल गिरफ्तार
Breaking News : नहीं आ रहे पंडित धीरेन्द्र शास्त्री, आयोजक दया सिंह ने बताया क्यों रद्द करना पड़ा कार्यक्रम
दुर्ग में बिना लाइसेंस के चल रही थी सुपारी फैक्ट्री, डेढ़ करोड़ का माल जब्त
माउंटेन बाइक साइक्लिंग में छत्तीसगढ़ को मिला बेस्ट फेयर प्ले अवार्ड, नगद के साथ मिली चमचमाती ट्रॉफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डायबिटीज से लेकर वजन कम करने तक कई है अमरुद के फायदे…
Next Article जीरो रेफरल की दिशा में बढ़ दुर्ग जिला अस्पताल, एक माह में 999 ऑपरेशन माइनर व मेजर ऑपरेशन

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?