राजनांदगांव। राजनांदगांव के घुमका थाना क्षेत्र के कलडबरी गांव में हुए अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। हत्या के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने लाश को पेट्रोल पंप के सीमेंट चेंबर में छिपा दिया था। दरअसल हत्या की वजह आरोपी के पत्नी का झुमका निकला जिसके कारण इनके बीच विवाद हुआ और इतना बड़ा कांड हो गया।
बता दें यहां के पेट्रोल पंप के चेंबर में अज्ञात की लाश देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद जांच शुरू की। आसपास पूछताछ के बाद मृतक की पहचान टूरीपार निवासी 42 वर्षीय अशोक वर्मा के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक 19 अगस्त से लापता था। जिसकी गुमशुदगी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
पुलिस ने मृतक अशोक वर्मा आरोपी रूपधर गोस्वामी के घर मिस्त्री का काम करता था। रूपधर गोस्वामी की पत्नी का झुमका घर से चोरी हो गया जिसे आरोपी रूपधर ने चोरी का आरोप अशोक वर्मा पर लगाया इसके बाद दोनों के बीच कहा सुनी हुई। आरोपी रूपधर और उसके दोस्त रेखा लाल साहू मिलकर अशोक को अपने साथ शराब पिलाने ले गए। शराब पीने के बाद इनके बीच विवाद और बड़ा इसके बाद रूपधर ने अशोक का गला दबा दिया और रेखा लाल साहू ने उसके सर पर पत्थर से वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव का ठिकाने लगा दिया।




