ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: म्यूजिक से करते हैं खासा प्यार, तो यहां बनाएं कॅरियर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

म्यूजिक से करते हैं खासा प्यार, तो यहां बनाएं कॅरियर

By @dmin
Published: November 24, 2019
Share
SHARE

जब भी म्यूजिक के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की बात होती है तो सबसे पहले ख्याल सिंगर बनने का ही आता है। बहुत से लोग तो संगीत के क्षेत्र में सिर्फ सिंगर बनने ही आते हैं और आजकल प्रतिभाशाली सिंगर्स को कई मंचों के जरिए आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है।

संगीत किसी के भी मन को सुकून पहुंचाता है। यूं तो संगीत सुनना हर किसी को अच्छा लगता है, लेकिन कुछ लोगों की दीवानगी संगीत के प्रति कुछ अलग ही होती है। अगर आप भी म्यूजिक लवर हैं तो इस क्षेत्र में कॅरियर की संभावनाएं देख सकते हैं। कुछ समय पहले तक जहां इस क्षेत्र को बहुत अच्छा नहीं माना जाता था, वहीं अब युवा इस क्षेत्र में अपनी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वैसे ऐसा जरूरी नहीं है कि आप केवल सिंगर बनकर ही इस क्षेत्र में खुद को स्थापित करें। आप अपनी पसंद व प्रतिभा के अनुसार अपने लिए राहें चुन सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ें: किताबों से करते हैं प्यार, तो बनाएं लाइब्रेरी साइंस में कॅरियर
सिंगर
जब भी म्यूजिक के क्षेत्र में कॅरियर बनाने की बात होती है तो सबसे पहले ख्याल सिंगर बनने का ही आता है। बहुत से लोग तो संगीत के क्षेत्र में सिर्फ सिंगर बनने ही आते हैं और आजकल प्रतिभाशाली सिंगर्स को कई मंचों के जरिए आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है। अगर आप भी एक सिंगर बनना चाहते हैं तो न सिर्फ आपकी आवाज में वह जादू होना चाहिए, बल्कि आपके भीतर सुरों की भी अच्छी समझ होनी चाहिए। आप अपने गुणों को निखारने के लिए बकायदा टेनिंग भी ले सकते हैं। अगर आप सिंगर बनकर प्रसिद्धि हासिल करना चाहते हैं तो आपको न सिर्फ एक बेहतरीन सिंगर बल्कि परफार्मर बनना होगा।

इंस्टूमेंटलिस्ट
एक प्रोफेशनल इंस्टूमेंटलिस्ट न सिर्फ वाद्य यंत्र को सही तरह से बजाता है, बल्कि उसे एक से अधिक संगीत शैली में प्ले करने का भी अनुभव होता है। एक इंस्टूमेंटलिस्ट को दर्शकों के सामने लाइव प्रदर्शन करने, स्टूडियो में संगीत रिकॉर्ड करने, सामाजिक कार्यक्रमों और समारोहों में एक आर्केस्ट्रा के हिस्से के रूप में प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त होता है। आपको अक्सर वाद्ययंत्र बजाने का अभ्यास करना चाहिए ताकि आप यह न भूलें कि उन्हें कैसे प्ले करना है।

सॉन्ग राइटर
जैसा कि इसके नाम से ही पता चल रहा है, एक सॉन्ग राइटर का मुख्य काम गीतों को लिखना है। गीतकार म्यूजिकल फिल्मस से लेकर लाइव थिएटर के लिए गीत लिखते हैं।

इसे भी पढ़ें: खेलों से जुड़ा एक अनोखा कॅरियर एथलेटिक थेरेपिस्ट
म्यूजिक प्रॉड्यूसर
म्यूजिक प्रॉड्यूसर का मुख्य काम किसी गाने या एलबम को बनाने के लिए विभिन्न कलाकारों व तकनीशियनों के साथ काम करता है और गाने का निर्माण करता है। एक गीत को आखिरी मूर्त रूप वास्तव में म्यूजिक प्रॉड्यूसर ही देता है।

क्रिटिक्स
क्रिटिक्स सीधे तौर पर संगीत की दुनिया से नहीं जुड़े होते, लेकिन उन्हें संगीत की गहरी समझ होती है और किसी भी संगीत का ऑडियंस पर क्या प्रभाव होगा, वह इसकी चर्चा करते हैं। वास्तव में, वह संगीतकार और दर्शकों के बीच एक पुल की तरह काम करते हैं। वे प्रिंट, ब्रॉडकास्ट, ऑनलाइन और बतौर फ्रीलांसर भी काम करते हैं।

प्रिकॉशन डोज के लिए अवधि घटी, अब दूसरे टीके के छह माह बाद लगेंगे प्रिकाशन डोज
कोर्ट में गैंगस्टर संजीव माहेश्वरी जीवा की गोली मारकर हत्या, एक बच्ची को भी लगी गोली
जानलेवा साबित हो रही सर्दी, भीषण ठंड में अब तक हार्ट अटैक से 18 की मौत
दर्दनाक घटना: एक मासूम सहित परिवार के पांच लोगों की मौत, जिंदा बची ढाई महीने की बच्ची
रेत के अवैध भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक चैन माउंटेन और 8 ट्रैक्टर जब्त… दो का लाइसेंस निरस्त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article महाभारत के इस किरदार को पर्दे पर निभाएंगे विक्की कौशल
Next Article खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?