रायपुर। राजधानी रायपुर में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजय अग्रवाल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी डोमेश्वर देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला टिकरापारा थाना के सिमरन सिटी फेस-2 इलाके की है। फिलहाल टिकरापारा थाना पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर रावतपुरा फेज-2 निवासी अजय अग्रवाल के पास आरोपी डोमेश्वर देवांगन पहुंचा था। डोमेश्वर कंस्ट्रक्शन कार्य करता है और अजय अग्रवाल ने डोमेश्वर से कंस्ट्रक्शन का काम कराया करवाया था। कंस्ट्रक्शन कार्य के 50 हजार रुपए का भुगतान लेने वह पहुंचा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि डोमेश्वर ने अपने पास रखे चाकू से अजय पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। हत्या की सूचना मिलते ही टिकरापारा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा गया। मामले में आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।




