ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Breaking : टांगी मारकर पत्नी की हत्या, शराब पीने से मना करने पर किया कांड… आरोपी गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

CG Breaking : टांगी मारकर पत्नी की हत्या, शराब पीने से मना करने पर किया कांड… आरोपी गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 20, 2023
Share
पुलिस की गिरफ्त में पत्नी की हत्या का आरोपी
SHARE

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पत्नी की टांगी मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। पत्नी शराब पीने से मना करती थी जिससे तंग आकर पति ने यह खौफनाक कांड कर दिया। घटना के बाद फरार हो गया। मृतका के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टांगी भी जब्त कर लिया है।

विश्रामपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बुधवार रात की है। यहां के रामनगर में रहने वाले महेन्द्र सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में उसने बताया कि 19 अप्रैल के रात में अपने घर पर था इस बीच घर के बगल में नर्सरी में आग लग गई तो उसे बुझाने चला गया। आग बुझाने के बाद अपने घर वापस आया तो घर के बाड़ी की तरफ से उसकी मां के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। महेन्द्र सिंह दौड़कर वहां पहुंचा देखा कि उसके पिता घरभरन उसकी मां प्रेमकुंवर के सिर पर टांगी से वार कर दिया।

इसके बाद वह वहं से भाग गया। महेन्द्र ने अपनी मां को परिवार के अन्य लोगों की मदद पहले घर लाया और उसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। अस्पताल में डॉक्टर ने प्रेमकुंवर को मृत घोषित कर दिया। इस मामले में शिकायत के बाद विश्रामपुर पुलिस ने आरोपी घरभरन सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी उसे शराब पीने के नाम पर ताना देती थी। इसी गुस्से में उसने टांगी से सिर पर वार कर दिया। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी विश्रामपुर कमलदास बनर्जी, एएसआई प्रवीण राठौर, प्रधान आरक्षक अविनाश सिंह, इन्द्रजीत सिंह, शरद सिंह, आरक्षक ललन सिंह, खेलसाय, बिहारी पाण्डेय, मनोज कुमार, योगेश्वर पैकरा, रविशंकर पाण्डेय व प्यारेलाल राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही।

रत्नावली कौशल किसान कल्याण फाउंडेशन की राष्ट्रीय संरक्षक नियुक्त, किसान हित में उठाएंगी दमदारी के साथ आवाज
Breaking News : सुपेला में कॉम्प्लेक्स के पीछे लगी भीषण आग… देखें वीडियो
कोरोना के दैनिक मामलों में अब तक की सबसे बड़ी गिरावट: देश में 30548 और प्रदेश में सामने आए 530 नए केस
Big Action : होटल कारोबारी से लेनदेन का आरोप, दंतेवाड़ा में पदस्थ DSP कल्पना वर्मा निलंबित
अग्निपथ योजना: सेना के रेजीमेंटल सिस्टम में नहीं होने जा रहा कोई बदलाव, देश में चल रहे बवाल के बीच बड़ी खबर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेज गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में परिवर्तन, आदेश 30 अप्रैल तक प्रभावशील
Next Article विधायक देवेन्द्र यादव की भेंट मुलाकात, मौके पर हो रहा समस्याओं का समाधान… शाम तक बन गया महिला का राशन कार्ड
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?