ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big News : अपने ही भाई की सुपारी देकर कराई हत्या, तीन दिन पहले मिली थी लाश… चौंकाने वाली है वजह
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurFeatured

Big News : अपने ही भाई की सुपारी देकर कराई हत्या, तीन दिन पहले मिली थी लाश… चौंकाने वाली है वजह

By Mohan Rao
Published: September 26, 2022
Share
पुलिस की गिरफ्त में हत्या के आरोपी
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में सुपारी किलिंग का एक मामला सामने आया है। भाई ने अपने की भाई की सुपारी देकर हत्या करवा दी। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र की है। हत्या की वजह अवैध संबंध बताया जा रहा है। दरअसल मृतक अपने ममेरे भाई की पत्नी से संबंध बना रहा था जिसे उसके ममेरे भाई ने देख लिया। इसके बाद उसकी हत्या का प्लान बनाया और सुपारी देकर हत्या करवा दी। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तखतपुर पुलिस ने बताया कि तीन दिन पहले खम्हरिया के तालाब के पास अधेड़ की लाश मिली थी। मृतक की पहचान सुंदरलाल कौशिक (52) के रूप में हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को जब जांच की तो पता चला कि सुंदरलाल 22 सितंबर की दोपहर को देवरी गांव में रहने वाले अपने फुफेरे भाई विनय कौशिक (32) के घर जाने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं आया। इसके बाद 24 सितंबर की सुबह उसकी लाश गांव के ही तालाब के पास मिली थी।

तखतपुर थाना प्रभारी एसआर साहू ने बताया कि जांच के दौरान पहला शक विनय कौशिक पर हुआ। क्योंकि मृतक आखिरी बार उसी के घर के लिए निकला था। विनय को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने राज उगल दिया। विनय कौशिक ने अपने दो साथी चंद्रपाल कौशिक और पिल्लू कौशिक को 30 हजार रुपए की सुपारी देकर सुंदरलाल की हत्या करवाई और शव को तालाब के पास फेंक दिया था।

पत्नी से संबंध बनाते देखने के बाद बनाया प्लान
टीआई साहू ने बताया कि आरोपी विनय ने बताया कि सुंदरलाल उसका ममेरा भाई है और अक्सर उसके घर पर आना जाना करता था। सुंदरलाल ने विनय कौशिक को उसकी पत्नी से संबंध बनाते देख लिया था इसके बाद से ही उसने उसकी हत्या की प्लानिंग की। इसके लिए गांव के ही अपने दो साथियों को सुपारी देकर हत्या करवाई। इस मामले में पुलिस ने सभी तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

उपलब्धि: एशिया के सबसे लंबे हाई-स्पीड ट्रैक का इंदौर में उद्घाटन, नए वाहनों की होगी टेस्टिंग, देखें वीडियो
प्रदेश सरकार का अहम फैसला: सीएम की अध्यक्षता में कैबिनेट ने छत्तीसगढ़ संस्कृति परिषद के गठन को दी है मंजूरी
कोरबा में तीन दोस्त लापता : हसदेव में नहाने गए और फिर नहीं लौटे, नदी किनारे मिले कपड़े, जूते व मोबाइल
अब संभाग स्तर पर होगा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक, 10 सिंतबर से होगा आगाज
Railway braking : रेल यात्रियों की फिर बढ़ेगी परेशानी, एसईसीआर ने 35 ट्रेनों को किया रद्द… देखें पूरी लिस्ट
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती 11 वीं के छात्र को प्रिंसिपल ने बैट से तब तक पीटा जब तक उसका मन नहीं भरा, घायल छात्र अस्पताल में भर्ती
Next Article गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद: छत्तीसगढ़ के 67-हजार विक्रेता पंजीकृत, मिला 678 करोड़ का आर्डर गवर्नमेंट ई मार्केटप्लेस विक्रेता संवाद: छत्तीसगढ़ के 67-हजार विक्रेता पंजीकृत, मिला 678 करोड़ का आर्डर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?