ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या, आश्रम में मिला शव, लिंगायत समाज के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या, आश्रम में मिला शव, लिंगायत समाज के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप

By @dmin
Published: May 24, 2020
Share
महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या, आश्रम में मिला शव, लिंगायत समाज के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप
महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या, आश्रम में मिला शव, लिंगायत समाज के ही व्यक्ति पर हत्या का आरोप
SHARE

मुंबई (एजेंसी)। महाराष्ट्र में एक और साधु की हत्या का मामला सामने आया है। नांदेड़ अधीक्षक विजयकुमार मगर ने कहा कि देर रात नांदेड़ के उमरी में लिंगायत समुदाय के एक साधु का शव उनके आश्रम में पाया गया। साधु का नाम रुद्र पशुपति महाराज बताया जा रहा है। 
पुलिस ने बताया कि लिंगायत समाज के ही एक शख्स साईनाथ राम ने साधु की हत्या की है। साधु के अलावा पास के ही इलाके में एक और शख्स का शव बरामद किया गया है, जिसे पुलिस आरोपी साईनाथ का साथी मान रही है। जानकारी के मुताबिक रात 12 बजे से साढ़े 12 के बीच साधु की हत्या हुई है। 

A sadhu's body was found at his Ashram in Nanded's Umri late last night: Vijaykumar Magar, Superintendent Of Police, Nanded. More details awaited. #Maharashtra

— ANI (@ANI) May 24, 2020

साधु की हत्या करने के बाद आरोपी साईनाथ ने उनके शव को ठिकाने लगाने की भी कोशिश की थी। उसने साधु के शव को उनकी ही कार में रखकर ले जाने की कोशिश की लेकिन कार गेट में ही फंस गई। इससे मठ की छत पर मौजूद आश्रम के दो सेवादार जाग गए। उन्होंने भागकर आरोपी को पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह भागने में कामयाब रहा। 
इसी बीच रविवार सुबह जिला परिषद स्कूल के पास एक और शव मिला। दूसरे मृतक का नाम भगवान राम शिंदे है। पुलिस के मुताबिक वह आरोपी साईनाथ का साथी है और स्कूल के पास मृत पाया गया है। आरोपी भी लिंगायत समाज का ही है। बहरहाल, आरोपी ने साधु की हत्या क्यों की और उसके बाद अपने साथी की भी क्या उसी ने हत्या की है, इन सब तथ्यों की पुलिस जांच कर रही है। 
वहीं, प्रदेश सरकार में मंत्री अशोक चव्हाण ने घटना की निंदा की है। उन्होंने पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया है। इसके अलावा सीएम उद्धव ठाकरे ने भी मामले को संज्ञान में लिया है। वह आज दोपहर इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। 

अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना का सीएम साय ने किया शुभारंभ, बोले- निर्माण श्रमिकों के बच्चों के लिए खुला बेहतर शिक्षा का रास्ता 
ऑनलाइन शॉपिंग से मंगवा रखे थे धारदार हथियार, नाबालिगों से पुलिस ने बरामद किए 48 घारदार चाकू
जैश उल हिंद ने ली मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखने की जिम्मेदारी
दुलहन की मां को लेकर फरार हुआ दूल्हे का पिता
छत्तीसगढ़ में अक्षय कुमार : चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे रायगढ़… तमिल की इस सुपरहिट फिल्म के रिमेक की करेंगे शूटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 218 # 24 May 2020
Next Article घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का घरेलू उड़ानों की बहाली से पहले सरकार ने जारी की गाइडलाइन, हवाई यात्रियों के क्वांरटाइन पर जोर नहीं, अंतिम फैसला राज्यों का

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?