ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बुजुर्ग पिता की हत्या : नशे की हालत में बेटे की करतूत… खेत में हल चलाने की बात पर हुआ था विवाद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

बुजुर्ग पिता की हत्या : नशे की हालत में बेटे की करतूत… खेत में हल चलाने की बात पर हुआ था विवाद

By Mohan Rao
Published: July 14, 2024
Share
हत्या का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में नशे की हालत में पुत्र ने अपने बुजुर्ग पिता की फावड़ा मारकर हत्या कर दी। घटना शनिवार दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच की है। पिता ने पुत्र को खेतों में हल चलाने कहा तो इसी बात पर वह बिफर गया और विवाद के दौरान फावड़ा दे मारा। आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाला उसका चचेरा भाई पहुंचा तो नशेड़ी ने पिता की हत्या की बात कही और कमरे में जाकर सो गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर भान्यास की धारा 103(1) के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

यह घटना जशपुर के बागीचा थाना क्षेत्र की है। कुरोग गांव में रहने वाले ठाकुर राम (70) की शनिवार दोपहर को आंगन में खून से लथपथ पड़ी थी। पड़ोस में रहने वाले फागुना राम (35) ने जब चीख सुनकर पहुंचा तो वह पड़ा हुआ था। इस दौरान ठाकुर राम का बेटा संजय नागवंशी फावड़ा लेकर निकला और कहने लगा उसने अपने पिता की हत्या कर दी और वह सोने जा रहा है। इसके बाद फगुना राम ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 103(1) के तहत् अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

ठाकुर राम के सिर, बाएं आंख, कान के पास चोट लगने से उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय नागवंशी को उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि वह सुबह से ही शराब के नशे में था। इस दौरान उसके पिता ने खेत में हल चलाने कहा। संजय ने हल चलाने से मना किया तो इस बात को लेकर दोनों में विवाद शुरू हो गया। इसके बाद संजय नागवंशी ने आवेश में आकर घर में रखे लोहे का फावड़ा से अपने पिता ठाकुर राम के सिर, कान एवं चेहरा में कई बार वार किए जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी, एएसआई राजनाथ भगत, बैजंती किंडो,  प्रधान आरक्षक पुन्नी यादव, आरक्षक जितेंद्र भगत, सुनील मिंज, रामवृक्ष पैंकरा का योगदान सराहनीय रहा है। इस घटना के बाद जशपुर एसपी शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में बढ़ती हत्या की वारदातों के पीछे कहीं ना कहीं नशे का बहुत बड़ा हाथ है। जशपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध सामाजिक रूप से विशेष अभियान चलाया जाएगा।

निगम में मनाया गया छत्तीसगढ़ गौरव दिवस, गिनाई चार वर्ष की उपलब्धियां, शासकीय योजनाओं की दी जानकारी
दुर्ग एसपी का इनाम 1000 रुपए कैंपेन : छावनी थाना क्षेत्र में पहली कार्रवाई, चाकूबाज ब्रुसली को भेजा जेल
काशी में पीएम मोदी: 1475 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात… कोरोना संक्रमण पर सीएम योगी तारीफ, कहा- अभूतपूर्व तरीके से संभाला
कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य की ऊँची छलांग, ग्रामीण महिलाएं अब गोबर से बनाएंगी बिजली : भूपेश बघेल
IPL 2021: सनराइजर्स और पंजाब को लगा बड़ा झटका, इंग्लैंड के इन दो विस्फोटक बल्लेबाजों ने नाम लिया वापस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कृषि उद्यमियों की सहायता के लिए सरकार जल्द शुरू करेगी ‘स्टार्ट-अप और कृषि कोष’… 750 करोड़ के ‘एग्री श्योर फंड की घोषणा
Next Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 271 # 14 july 2024
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?