ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नगर निगम रिसाली को मिला नया भवन, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण….. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य रहे मौजूद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नगर निगम रिसाली को मिला नया भवन, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण….. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य रहे मौजूद

By @dmin
Published: January 12, 2021
Share
Municipal Corporation Risali got new building CM Baghel inaugurated
Municipal Corporation Risali got new building CM Baghel inaugurated
SHARE

भिलाई। नगर पालिक निगम रिसाली के नए प्रशासनिक भवन का मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इस मौके पर रिसाली निगम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया। इस मौके पर सीएम बघेल ने रिसाली में एक करोड़ सात लाख रुपए की लागत से बने मांगलिक भवन का लोकार्पण भी किया। साथ ही अमृत मिशन की योजनाओं का लोकार्पण भी सीएम बघेल के करकमलों से हुआ। कार्यक्रम में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव, प्रभारी मंत्री मो अकबर, नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया, दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी यादव पूर्व महापौर नीता लोधी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
इससे पहले तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकॉप्टर भिलाई के सिविक सेंटर स्थित हेलीपेड़ पहुंचे। जहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग होते हुए रिसाली नगर निगम परिसर पहुंचे। जहां उन्होंने नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस मौके पर लोगों को राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को याद करते हुए कहा कि हम भाग्यशाली हैं की स्वामी विवेकानंद के कदम छत्तीसगढ़ में पड़े ऐसी विभूति को मैं नमन करता हूं। मुझे याद है जब हमारी सरकार नहीं थी तो तब ताम्रध्वज भैया ने मुझसे कहा था हमारी सरकार बने तब रिसाले को नगर निगम बनाएंगे। कांग्रेस की सरकार बनी और ताम्रध्वज भैया की मंशा अनुसार नगर निगम रिसाली का गठन किया गया। 26 दिसंबर 2019 को नगर निगम रिसाली अस्तित्व में आया तब से लेकर अब तक अधोसंरचना के कई कार्य हुए।
सभी वार्डों का होगा चोतरफा विकास
सीएम बघेल ने कहा कि मैं आप लोगों को भरोसा दिलाना चाहता हूं की नगर निगम रिसाली में पूर्व स्थापित अन्य निगमों की तुलना में अधिक विकास कार्य होंगे। आज नया भवन का लोकार्पण हुआ आगे जाकर नए अस्पताल बनाने हैं नए कॉलेज बनाने हैं और कई कार्य करने हैं। मैं वादा करता हूं कि नगर निगम विद्यालय के विकास के लिए राशि की कमी नहीं होने देंगे। अधोसंरचना में जितनी भी आवश्यकता होगी हम उतनी राशि जारी करेंगे। कार्यक्रम के दौरान सीएम भूपेश बघेल ने विपक्ष पर निशाना साधा। धान खरीदी को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा के विधायक और नेता प्रदेश सरकार को बदनाम कर रहे हैं। प्रदेश में अब तक 67 लाख मेट्रिक टनधान खरीदी हो चुकी है। विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं रहा इसलिए बारदानों की कमी का रोना रो रहा है। जबकि हम सभी समितियों में नगद राशि से बाहर दानों की खरीद कर रहे हैं। किसानों के हितों को लेकर हमारी सरकार कृत संकल्पित है। जाते जाते पूरे क्षेत्र के लोगों को मैं नगर निगम रिसाली के नए प्रशासनिक भवन की बधाई देता हूं।
सभी वार्डों में समान रूप से विकास हो
इससे पहले नगर पालिक निगम रिसाली के नए प्रशासनिक भवन के लोकार्पण समारोह में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने स्वागत भाषण दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा नगर निगम नगर निगम रिसाली के गठन के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बह रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच के साथ पूरे प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। आज नगर निगम रिसाली के भवन का लोकार्पण मुख्यमंत्री के शुभ हाथों हुआ। आने वाले समय में हम यह आशा करते हैं रिसाली निगम क्षेत्र में आने वाले सभी वार्डों में समान रूप से विकास हो, विशेषकर ग्रामीण वार्ड में विकास के लिए सरकार से राशि जारी हो कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर एवं नगरी निकाय मंत्री शिव डहरिया उपस्थित हैं। इनसे भी मैं आग्रह करूंगा की नवगठित रिसाली निगम के विकास के लिए आवश्यकतानुसार राशि जारी करें। नगर निगम रिसाली खेल भवन लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री बघेल सहित सभी आगंतुकों का स्वागत एवं हृदय से आभार है।्र
रिसाली निगम क्षेत्र में विकास की आपार संभावनाएं
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा नगर पालिक निगम रिसाली की संरचना बेहद जटिल है। इधर ठगड़ा बांध से लेकर तालपुर एमडी बंगला, स्टेशन मरोदा नेवई होते हुए हमारे छत्तीसगढ़ के नक्शे के समान जोरा तराई और पुरैना वार्ड रिसाली में शामिल है। नगर निगम रिसाली के 40 वार्डों में विकास की अपार संभावनाएं हैं कांग्रेस के पदाधिकारी वादों का भ्रमण कर रहे हैं। चाहे वह हमारे ब्लॉक अध्यक्ष हों, प्रदेश मंत्री हो या सामान्य कार्यकर्ता सभी मिलकर विकास की गाथा को आगे बढ़ा रहे हैं। गृहमंत्री साहू ने कहा हम लगातार वार्डों का भ्रमण कर रहे हैं लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उसके अनुसार ही विकास की गति को आगे बढ़ा रहे हैं। आने वाले समय में नगर पालिक निगम रिसाली पूरे प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाएगा।

पीएम मोदी ने 100वीं किसान रेल को दिखाई हरी झंडी, कहा- किसानों की सेवा के लिए हम प्रतिबद्ध
बारिश शुरू होने से पहले करें सड़कों का डामरीकरण : विधायक वोरा ने दिये पीडब्लूडी अफसरों को निर्देश
पांच किलोमीटर पैदल चलकर मछली नदी के दलधोआ घाट पहुंचे मंत्री अमरजीत भगत…. बांध निर्माण क्षेत्र का किया दौरा
सीएम बघेल का मोदी सरकार पर निशाना, पूछा- कश्मीर में टारगेट किलिंग पर चुप क्यों हैं भाजपा-आरएसएस
शराब के नशे में मालगाड़ी के नीचे से पटरी पार कर रहा था युवक, अचानक चली ट्रेन और युवक का कट गया पैर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Municipal Corporation Risali got new building CM Baghel inaugurated नगर निगम रिसाली को मिला नया भवन, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण….. गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक व महापौर देवेन्द्र यादव, विधायक अरुण वोरा सहित अन्य रहे मौजूद
Next Article केंद्र सरकार को झटका: सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों के अमल पर लगाई रोक, चार सदस्यों की बनाई कमेटी
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?