ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किया 159 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान…. सीएम बघेल ने कहा- शिक्षा से ही जीवन के लक्ष्य को साधा जा सकता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किया 159 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान…. सीएम बघेल ने कहा- शिक्षा से ही जीवन के लक्ष्य को साधा जा सकता है

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किया 159 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, सीएम बघेल ने कहा- शिक्षा से ही जीवन के लक्ष्य को साधा जा सकता है
मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना अंतर्गत किया 159 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान, सीएम बघेल ने कहा- शिक्षा से ही जीवन के लक्ष्य को साधा जा सकता है
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रविवार को निवास कार्यालय में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह के वर्चुअल कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा मंडल की वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 की 10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले 159 मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशेष पिछड़ी जनजाति के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी प्रतिभावान छात्र-छात्राओं सहित उनके पालकों और शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1.50 लाख रूपए की राशि दी जाती है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह का यह पल अत्यंत गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि शिक्षा से ही जीवन लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। इससे जीवन को सकारात्मक दिशा मिलती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सब देश और प्रदेश के भविष्य हैं। उन्होंने प्रतिभावान विद्यार्थियों से ज्ञान-विज्ञान, कला, संस्कृति, प्रशासन सहित सभी क्षेत्रों में विकास के नए आयाम स्थापित करने का आव्हान किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान सभी विद्यार्थियों से एक-एक कर उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि और उनके जीवन लक्ष्य के बारे में भी जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को बेहतर एवं उच्च शिक्षा के लिए हर संभव मदद कर रही है और यह मदद आगे भी जारी रहेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और सफलता हासिल कर माता-पिता और छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आप सब से बात करके प्रसन्नता हुई है। उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे लोगों से सत्संग करने और श्रेष्ठ आचार-विचार को अपनाने की सीख दी।
स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने उम्मीद जतायी की प्रतिभावान विद्यार्थी राज्य के विकास एवं सामाजिक उत्थान में अपना योगदान देंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य की विशेष पिछड़ी जनजाति के 28 छात्र-छात्राओं को जिन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक अर्जित किए है उन्हें भी स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत सम्मानित किया जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मण्डल के सचिव प्रो. व्ही. के. गोयल ने बताया कि वर्ष 2019 एवं वर्ष 2020 के तहत हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्डरी की प्रावीण्य सूची कुल 125 मेधावी छात्र-छात्राओं सहित संकायवार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 15 तथा विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग में सवोच्च अंक प्राप्त करने वाले 28 इस प्रकार कुल 159 मेधावी छात्र-छात्राओं को योजना के तहत मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला, संचालक लोक शिक्षण श्री जितेन्द्र शुक्ला उपस्थित थे। कार्यक्रम में सभी जिलों कलेक्टर, शिक्षा मण्डल के सदस्य, जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

महिलाओं को कितना साध पाई ‘महालक्ष्मी’ आधी आबादी पर दोनों दलों ने किया था फोकस, फिर भी घर से नहीं निकली महतारी
जिला स्तरीय पशु मेला का आयोजन 26 नवम्बर को ग्राम तेलावट में
आठ साल के बच्चे का अपहरण, आरोपियों ने फिरौती में मांगे 60 बिटकॉइन, कीमत लगभग 10 करोड़ रुपए
सौरव गांगुली को मिली बड़ी जिम्मेदारी, आईसीसी क्रिकेट कमेटी के अध्यक्ष बने…. लेंगे अनिल कुंबले की जगह
रोजाना एक मुट्ठी ब्लैकबेरी के सेवन से मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुकमा और बीजापुर के पुलिस अधिकारियों से चर्चा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुकमा और बीजापुर के पुलिस अधिकारियों से चर्चा
Next Article वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं वैक्सीनेशन पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से सीरम ने खुद को किया अलग, कहा- यह कंपनी का विचार नहीं

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?