ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeatured

मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना बनी ग्रामीणों के लिए वरदान

By @dmin
Published: January 24, 2020
Share
SHARE

राजनांदगांव। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना जिले के दूरदराज के ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। हाट बाजार में आने वाले लोगों को अब वहीं पर ही क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार का लाभ मिलने से बहुत फायदा हो रहा है। विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए ग्रामीणों को शहरों में आना पड़ता। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से इन बीमारियों का इलाज अब स्थानीय स्तर पर ही हो रहा है।
राजनांदगांव जिले मानपुर, मोहला, अंबागढ़ चौकी के दूरस्थ अंचलों के हाट बाजारों में दैनिक उपयोग की चीजों की खरीदी के लिए आए गांवों के लोगों को योजना का अच्छा लाभ मिल रहा हैं। योजना के क्रियान्वयन से उत्साहजनक परिणाम मिलने के कारण पूरे जिले के 121 हाट बाजारों में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का विस्तार किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री हाट बाजार योजना के क्रियान्वयन से स्वास्थ्य सेवाए ग्रामीण क्षेत्रों के आम लोगों तक पहुंच रही है। बीमारियों की प्रारंभिक स्तर से पहचान एवं उपचार के लिए सही परामर्श मिलने से स्वास्थ्य सूचकांको के मानकों को प्राप्त करने में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना महत्वपूर्ण साबित हो रही हैं।
योजना के तहत डॉक्टरों की टीम आवश्यक दवाईयों एवं उपकरणों के साथ हाट बाजारों में पहुचकर लोगों का इलाज कर रही है। इसके साथ ही अन्य जांच भी मौके पर की जा रही है। यहां लोगों को निःशुल्क दवाएं भी दी जा रही हैं। इससे ग्रामीणों को काफी सुविधा हो रही है।
ुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक से ग्रामीणों को मिलने वाले लाभ का अंदाजा यहां इलाज कराने वालों के आकड़ों से लगाया जा सकता हैं। जिले में दिसम्बर माह में स्वास्थ्य टीम द्वारा 121 हाट बाजारों में 72 हजार 059 लोगों को लाभान्वित किया गया हैं। हाट बाजार क्लीनिक योजना के अंतर्गत मलेरिया जांच, एच.आई.वी. जांच, टी.वी. जांच, एच.बी. जांच, कुष्ठ जांच, उच्च रक्तचाप जांच, मधुमेह जांच, गर्भवती महिलाओं की जांच, शिशु टीकाकरण, नेत्ररोग संबंधी जांच, कैंसर संबंधी जांच, डायरिया जांच की जा रही है। अन्य सामान्य बीमारियों का इलाज मौके पर ही किया जा रहा है।

देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी… बीते 24 घंटे में 805 लोगों ने गंवाई जान…. 14,348 नए मामले आए सामने
आर्यन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची शिवसेना: याचिका में कहा 17 रातों से जेल में रखना अवैध, जमानत न देना आरोपी का अपमान
दक्ष वैद्य ने उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा से की विद्यार्थियों के लिए आर्थिक सहयोग की मांग
नड्डा के काफिले पर हमले के बाद गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, बंगाल के तीन IPS अधिकारियों को सेंट्रल डेप्युटेशन पर बुलाया
Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया… भारी मात्रा में हथियार बरामद
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री एवं वोरा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने की सोनिया राहुल से मुलाकात
Next Article भ्रष्टाचार अब भी हमारी बड़ी समस्या, दुनिया में भारत 80वें नंबर पर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?