ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में 100 बिस्तरीय जैनम् कोविड हॉस्पिटल का किया शुभारंभ, कहा- कोरोना को हराने में सबकी एकजुटता और सहयोग जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने रायपुर में 100 बिस्तरीय जैनम् कोविड हॉस्पिटल का किया शुभारंभ, कहा- कोरोना को हराने में सबकी एकजुटता और सहयोग जरूरी

By @dmin
Published: May 4, 2021
Share
सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश…. सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में 10 से अधिक लोग न हो शामिल
सीएम बघेल ने दिए सभी कलेक्टर व पुलिस अधीक्षकों को सख्त निर्देश…. सुनिश्चित करें कि शादी-ब्याह और दशगात्र कार्यक्रम में 10 से अधिक लोग न हो शामिल
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को राजधानी रायपुर में माना एयरपोर्ट के सामने जैनम् मानस भवन में सर्वसुविधायुक्त 100 बिस्तरीय जैनम् कोविड हास्पिटल का शुभारंभ किया। उन्होंने जैन समाज के सहयोग से निर्मित इस नि:शुल्क हॉस्पिटल का शुभारंभ राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया। जैनम कोविड हॉस्पिटल में वेंटिलेटर, छह आईसीयू बेड, 42 ऑक्सीजन बेड तथा पैथालॉजी लैब, एम्बुलेंस सहित विशेषज्ञ डॉक्टरों की सुविधाएं उपलब्ध है।
मुख्यमंत्री बघेल ने इसका शुभारंभ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरोना को हराने में शासन के साथ-साथ सभी वर्ग और समाज के लोगों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही है। जैन समाज और शासन के परस्पर सहयोग से स्थापित यह नया अस्पताल कोविड के खिलाफ हमारी लड़ाई को और मजबूत करेगा। उन्होंने इसके लिए जैन समाज के प्रति आभार व्यक्त हुए कहा कि उनके द्वारा अपनी गौरवशाली परम्परा के अनुरूप इस विकट परिस्थिति में भी मानवता की सेवा के लिए प्रभावी पहल की है। यह अन्य समाज और संगठनों के लिए प्रेरणादायी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कोविड की दूसरी लहर के दौरान तेजी से बढ़ते संक्रमण ने पूरे देश में कई तरह की चुनौतियां उपस्थित की है। इसके तहत मरीजों की संख्या में अचानक बढ़ोत्तरी से संसाधनों की कमी होने लगी थी। परन्तु छत्तीसगढ़ में जितनी तेजी के साथ संक्रमण फैला, हमने उतनी ही तेजी से नियंत्रित करने में सफलता भी पाई है। यहां स्वास्थ्य सुविधाओं सहित आवश्यक संसाधनों का तेजी से विस्तार किया गया। राज्य में बेहतर कोविड प्रबंधन के कारण आज हम संक्रमण की गति को कम करने में सफल हुए हैं। यहां पिछले एक सप्ताह के दौरान जितने लोग कोरोना से संक्रमित हुए, उससे ज्यादा लोगों ने इससे स्वस्थ हुए हैं। इस तरह कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टेस्टिंग, टेऊसिंग और वैक्सीनेशन की रणनीति पर चलते हुए हम लगातार सुविधाओं का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी की एकजुटता और सहयोग से कोरोना को हराने में जरूर सफल होंगे।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने सम्बोधित करते हुए कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जैन समाज के सहयोग की सराहना की। कार्यक्रम में आचार्य विजय रत्न सुंदर सूरी ने अपना आशीर्वचन दिया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी तथा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम में सांसद सुनील सोनी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, विधायक श्री सत्यनारायण शर्मा, विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा धरमलाल कौशिक ने शुभकामना संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी और जैनम समाज के पदाधिकारी महेन्द्र धाड़ीवाल, अनिल पारख तथा मनोज कोठारी आदि उपस्थित थे।

CM भूपेश बघेल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, मिलेट फसलों को लेकर रखी अपनी बात
दक्षिण अफ्रीका बनी आईसीसी टेस्ट चैंपियन, तीसरा सबसे सफल रन चेज का फाइनल जीता, मार्करम चमके
​​​​​​​छत्तीसगढ़ी पहनावा और परिधान उपलब्ध कराने में देवांगन समाज की प्रमुख भूमिका : भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का शव झारखंड में फंदे पर लटकता मिला, संचालक व अन्य नर्तकियां फरार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का संकल्प-समृद्ध, आत्मनिर्भर और विकसित छत्तीसगढ़
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी जेईई मेन परीक्षा 2021: कोरोना की वजह से मई सत्र की परीक्षा स्थगित, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी
Next Article हाईटेक अस्पताल प्रबंधन द्वारा किया गया कोरोना वायरस फैलाने के पूरे इंतजाम, डोमेस्टिक एंड मेडिकल वेस्ट एक साथ भारी मात्रा में खुले में किया डंप, पर्यावरण संरक्षण मंडल ने अस्पताल प्रबंधन को थमाया नोटिस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?