ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने लगवायी वैक्सीन की दूसरी डोज…. प्रदेशवासियों से की टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने लगवायी वैक्सीन की दूसरी डोज…. प्रदेशवासियों से की टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील

By @dmin
Published: May 27, 2021
Share
मुख्यमंत्री बघेल ने लगवायी वैक्सीन की दूसरी डोज.... प्रदेशवासियों से की टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील
मुख्यमंत्री बघेल ने लगवायी वैक्सीन की दूसरी डोज.... प्रदेशवासियों से की टीका लगवाने और कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करने की अपील
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सवेरे रायपुर के पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचकर कोविड-19 से बचाव के टीके की दूसरी खुराक ली। उन्होने टीका लगवाने के बाद डॉक्टरों से टीकाकरण के बाद रखी जाने वाली सावधानियों की जानकारी ली। 
मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे कोरोना से बचाव के लिए अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं। जिन लोगों ने टीके की पहली डोज लगवा ली है, वे निर्धारित समय में दूसरी डोज लगवाएं, क्योंकि टीका ही कोरोना से बचाव का एक कारगर उपाय है। टीका लगवाने के बाद भी सभी लोग कोविड एप्रोप्रियेट बिहेवियर का पालन करें। मास्क लगाएं, समय-समय पर हाथ की सफाई करें और फिजिकल डिस्टेंस बनाए रखें। भीड़-भाड़ में जाने से बचें । मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग व परिश्रम से छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित करने में काफी हद तक सफलता मिली है। संक्रमण की दर वर्तमान में 5 प्रतिशत के नीचे आ गई है। जनता की सहूलियत के लिए लॉक डाउन में कुछ छूट दी गई है। सभी लोग सावधानी को अपनाएं जिससे कोरोना के खिलाफ लड़ाई जीती जा सके।
मुख्यमंत्री बघेल को दिपेश्वरी चंद्राकर ने टीका लगाया। इस अवसर पर गृह निर्माण मण्डल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, चिकित्सा शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. आरके सिंह, कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव, रायपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विष्णु दत्त, डॉ. भीमराव अम्बेडकर अस्पताल के अधीक्षक डॉ. विनीत जैन और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मीरा बघेल, स्टॉफ नर्स कविता निराला उपस्थित थी।

छत, दीवारें गिराने व नमाज पढऩे से मंदिर का स्वरूप नहीं बदलता, सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर
वनवासी महिलाओं ने ऊंची उड़ान भर बनाई अंतर्राष्ट्रीय पहचान…
म्युनिसिपल परफॉर्मेंस इंडेक्स में छत्तीसगढ़ के 2 शहरों का उत्कृष्ट प्रदर्शन: देश के टॉप 10 शहरों में बनाई जगह…. मुख्यमंत्री बघेल व नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने विभागीय अधिकारियो-कर्मचारियों को दी बधाई
नक्सलवाद उन्मूलन में छत्तीसगढ़ ने रचा नया इतिहास, सीएम साय ने कहा- अंतिम सांसे गिन रहा नक्सलवाद
ब्रेकिंग न्यूज: सीएम से मिलने पहुंचा धमतरी का युवक, मुलाकात ना हो पाने से किया आत्मदाह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नए आईटी नियम: रवि शंकर बोले- सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए हैं, यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं नए आईटी नियम: रवि शंकर बोले- सोशल मीडिया का दुरुपयोग रोकने के लिए हैं, यूजर्स को डरने की जरूरत नहीं
Next Article रीडिंग के बिना भी मिलेगा बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ, विधायक वोरा ने कहा… मार्च-अप्रैल दोनों माह के बिल में मिलेगी जनता को राहत रीडिंग के बिना भी मिलेगा बिजली बिल हॉफ योजना का लाभ, विधायक वोरा ने कहा… मार्च-अप्रैल दोनों माह के बिल में मिलेगी जनता को राहत
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?