ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी

By @dmin
Published: May 8, 2021
Share
मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी
मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि सभी लोगों के समन्वित प्रयास से राज्य में कोरोना संक्रमण की स्थिति धीरे-धीरे संभलने लगी है । इस पर पूरी तरह से नियंत्रण के लिए अभी भी कड़ाई और सावधानी बरतने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी की रोकथाम और लोगों के जीवन रक्षा के लिए उन तमाम उपायों और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाना चाहिए ,जो जरूरी है मुख्यमंत्री श्री बघेल आज यहां रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल बैठक में राजनांदगांव और कबीरधाम जिले सहित बस्तर संभाग के सातों जिलों के राजस्व, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुविभाग एवं खंड स्तरीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इस अवसर पर राजनांदगांव, कबीरधाम, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, नारायणपुर, सुकमा, कोंडागांव और कांकेर जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति , बचाव एवं रोकथाम के उपाय, कोरोना संक्रमितों के इलाज, कोरोना दवा किट के वितरण की स्थिति और कोरोना जांच की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की । मुख्यमंत्री ने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बाहर से आने वाले लोगों का अनिवार्य रूप से कोरोना टेस्ट किया जाए। उन्होंने राज्य के सभी चेकपोस्ट और चौकियों पर कोरोना की जांच की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि फील्ड में पदस्थ अधिकारियों से चर्चा करने से यह बात स्पष्ट रूप से सामने आई है कि बाहर से आने वाले लोगों, शादी – ब्याह, त्यौहार आदि के आयोजन से गांवों में कोरोना संक्रमण बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इससे बचने के लिए कोरोना गाइडलाइन का पालन और सावधानी जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करने और उन्हें निरंतर समझाइश देने की बात कही। शादी-ब्याह में 10 से अधिक लोग शामिल न हो, इसके लिए उन्होंने सभी समाज के प्रमुखों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों की मदद से वातावरण का निर्माण करने को कहा। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल भी बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये शामिल हुए। मुख्यमंत्री निवास में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर संभाग के सभी जिलों में स्वास्थ सुविधा को बेहतर बनाने का प्रयास सरकार ने किया है। कोरोना संक्रमण काल मे इसका लोगों को लाभ मिला है और स्थिति सुधरी है। समीक्षा बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकारियों ने बताया कि अस्पतालों में सामान्य बेड, ऑक्सीजन बेड, आईसीयू बेड के साथ साथ वेंटिलेटर की सुविधा लोगो को उपलब्ध हुई हैं। दवाईयों की कोई कमी नही है। मितानिनों के माध्यम से कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को दवाई किट का वितरण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि होम आइसोलेशन में रह रहे मरीज कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करें। मुख्यमंत्री ने सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और बाहर से आने वाले लोगों का कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए।
स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने कहा कि 45 से अधिक आयु वर्ग के जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन का प्रथम डोज लगवा लिया है, उन्हें निर्धारित समय में दूसरा डोज लगवाने के लिए प्रेरित करें। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये किए जा रहे दुष्प्रचार को रोकने और सही जानकारी लोगों को उपलब्ध कराने पर जोर दिया। राजस्व मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि अन्य राज्यों की तुलना में छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के रोकथाम और संक्रमितों के इलाज का बेहतर प्रबंध मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हुआ है।समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में टीम भेजकर टेस्टिंग की जा रही हैं और मितानिनों के माध्यम से दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। अधिकारियों ने यह भी बताया कि लाउडस्पीकर के माध्यम से भी लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Big Breaking: राज्य सरकार ने किया 37 CMO का तबादला, यहां देखें किसे मिली कहां पोस्टिंग
Big news : छत्तीसगढ़ में पुलिस को मिला नक्सलियों का खजाना, 38 लाख कैश और भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
उत्तराखंड: फिर दरके पहाड़, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 200 से ज्यादा सड़कें बंद
Big News : छत्तीसगढ़ की 36 हस्तियों को सम्मानित करेंगे उप-राष्ट्रपति धनखड़, राज्य शासन ने जारी की सम्मान सूची
मैं यह नहीं कहता हूं कि नक्सलवाद पूरी तरह से खत्म हो गया-सीएम बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी मुख्यमंत्री बघेल ने की राजनांदगांव, कबीरधाम और बस्तर संभाग में कोरोना संक्रमण की स्थितिव कोविड जांच की समीक्षा, कहा- जीवन से बढ़कर कुछ नहीं , सावधानी बरतना जरूरी
Next Article Chhattisgarh Corona update: All the records in the state so far broken, 15 corona patients died in a single day…. 1287 new infected people surfaced अस्पताल में इलाज के लिए अब कोरोना टेस्ट जरूरी नहीं… सिमटम्स होने पर रखेंगे अलग वार्ड में… केंद्र सरकार ने जारी कीं नई गाइडलाइंस
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?