ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री बघेल ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की वर्चुअली चर्चा, कहा- कोरोना पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसर तथा खदान के पास वाले गांवों में चलाएं जनजागरूकता अभियान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

मुख्यमंत्री बघेल ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की वर्चुअली चर्चा, कहा- कोरोना पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसर तथा खदान के पास वाले गांवों में चलाएं जनजागरूकता अभियान

By @dmin
Published: April 29, 2021
Share
Chief Minister Baghel appeals to industrialists: make more jobs available to local people
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग श्री मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत समस्त औद्योगिक संगठनों को वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही अगर व्यक्ति दवा का सेवन प्रारंभ कर दें तो वह बढ़ नही पाता है और गंभीर हालात जैसे स्थिति का सामना करना नही पड़ता है। इससे बीमारी के अकस्मात् रूप से बढऩे तथा रोकने में काफी मदद मिलती है।
मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ सभी वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने इनमें औद्योगिक संगठनों से सतत रूप से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।
मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सर्वश्री के.के. झा, रामभगत अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, कमल सारडा, अतुल साहू, बी.एल.अग्रवाल, हरीश केडिया, अश्विन गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक सुराना, प्रदीप टंडन तथा मनोज अग्रवाल आदि ने अपने-अपने संस्थान में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कैम्प लगाने में शासन से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री श्री बघेल को उनके द्वारा अपने-अपने संस्थान में शासन के दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुकूल व्यवहार के शत-प्रतिशत पालन सहित कोरोना संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।

रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन सख्त, दो जिलों में हुई कार्रवाई, 3 चेन माउंटेन व 7 हाइवा सहित 355 ट्रिप रेत जब्त
अमित शाह नहीं जा पाए बंगाल तो टीएमसी के बागी नेताओं को चार्टर्ड प्लेन से दिल्ली ले आई बीजेपी
ललिता ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा- मेरी जीवन भर की पूंजी भाभी के इलाज में खर्च हो जाती, यदि आपकी सहायता नहीं मिलती
Breaking News : कांकेर के नरहरपुर में शुरू हुआ प्रदेश का पहला स्वामी आत्मानंद आदर्श महाविद्यालय, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण
राम मंदिर निर्माण में 5 करोड़ रुपए का दान देंगे मोरारी बापू, महावीर मंदिर ट्रस्ट ने भी की है 10 करोड़ देने की घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत को है कोरोना से बचाना तो अगस्त से रोज लगानी होंगी 90 लाख वैक्सीन कोविड पॉजिटिव हैं, ठीक होने के बाद कब लगा सकते हैं वैक्सीन…. जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया इसका जवाब
Next Article दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को मांग से ज्यादा ऑक्सीजन तो दिल्ली को कम क्यों? दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से पूछा- महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश को मांग से ज्यादा ऑक्सीजन तो दिल्ली को कम क्यों?

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?