ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दादागिरी पर गाज: कलेक्टर ने युवक को मारा थप्पड़, सीएम ने दिया डीएम को तत्काल हटाने का आदेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

दादागिरी पर गाज: कलेक्टर ने युवक को मारा थप्पड़, सीएम ने दिया डीएम को तत्काल हटाने का आदेश

By @dmin
Published: May 23, 2021
Share
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सूरजपुर कलेक्टर को हटाया गया, युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
मुख्यमंत्री बघेल के निर्देश पर सूरजपुर कलेक्टर को हटाया गया, युवक को थप्पड़ मारने का आरोप
SHARE

रायपुर (एजेंसी)। सरगुजा संभाग के सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणवीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने का ऐलान कर दिया है। बता दें कि यह वही डीएम हैं जिन्हें वायरल वीडियो में लॉकडाउन में दवाई लेने जा रहे युवक को पीटते हुए और उसका फोन तोड़ते हुए देखा गया था। सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस घटना पर कार्रवाई करते हुए डीएम को हटाने के निर्देश दिए हैं।
भूपेश बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी और पीडि़त युवक व उसके परिवारे से खेद व्यक्त किया. उन्होंने ट्वीट में लिखा, सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुव्र्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा, किसी भी अधिकारी का शासकीय जीवन में इस तरह का आचरण स्वीकार्य नहीं है। इस घटना से क्षुब्ध हूँ। मैं नवयुवक व उनके परिजनों से खेद व्यक्त करता हूँ।

सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है।

यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं।

— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 23, 2021

वीडियो के वायरल होने के बाद कलेक्टर ने घटना के लिए माफी मांग ली है तथा कहा है कि लोग नियमों का पालन करें। सूरजपुर जिले के कलेक्टर रणबीर शर्मा ने अपने बयान में कहा, आज सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें मुझे एक आदमी को थप्पड़ मारते हुए दिखाया गया है जो लॉकडाउन के दौरान बाहर था। आज के व्यवहार के लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। उस व्यक्ति का अनादर करने का मेरा कोई इरादा नहीं था।

Chhattisgarh | In a viral video, Surajpur District Collector Ranbir Sharma was seen slapping a person and slamming his phone on the ground, for allegedly violating #COVID19 lockdown guidelines pic.twitter.com/z4l0zkdy7C

— ANI (@ANI) May 22, 2021

जानें पूरा मामला
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के अनुसार मास्क लगाए एक युवक को पुलिस ने जब रोका तब वह कलेक्टर को एक कागज और मोबाइल फोन पर कुछ दिखाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कलेक्टर ने उसका फोन लिया और उसे जमीन पर फेंक दिया। वीडियो के अनुसार बाद में कलेक्टर ने युवक को थप्पड़ भी मारा। इसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी वहां पहुंचे और दो पुलिस कर्मियों ने युवक की डंडे से पिटाई कर दी। वीडियो में कलेक्टर द्वारा युवक की पिटाई का आदेश देते हुए सुना जा सकता है।

बलौदा बाजार में पुलिस ने जब्त किए एक करोड़ 12 लाख नगदी, कार से ले जा रहा था ड्राइवर
Gustakhi Maaf: पटाखों पर तर्क-कुतर्क का यह दौर कैसा
स्कूली बच्चों को दी जाएगी इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग, स्वामी आत्मानंद कोचिंग के नाम से शुरू होगी योजना
निजी ट्रेनों के संचालन में 23 कंपनियों ने दिखाई रुचि….. रेलवे को 30,000 करोड़ के निवेश की उम्मीद
Breaking News : सीएम साय ने की राजधानी में श्रीराम मंदिर की सफाई, झाडू थामकर की लोगों से यह अपील
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Government will increase the scope of investigation to prevent corona, antigen rapid test will be used कोरोना के दैनिक मामले घटे…. बीते 24 घंटे में सामने आए 2.40 लाख से ज्यादा मामले, 3741 मरीजों की मौत
Next Article कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की टॉप सांइटिस्ट का दावा कोरोना से बच्चों को बचाने में गेम चेंजर साबित होगी स्वदेशी नेजल वैक्सीन, डब्ल्यूएचओ की टॉप सांइटिस्ट का दावा

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?