ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेवई फायरिंग का मुख्य आरोपी मुकेश पंक्चर गिरफ्तार…. रायपुर में पकड़ाया आरोपी… एक आरोपी अब भी फरार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Durg-BhilaiFeatured

नेवई फायरिंग का मुख्य आरोपी मुकेश पंक्चर गिरफ्तार…. रायपुर में पकड़ाया आरोपी… एक आरोपी अब भी फरार

By @dmin
Published: August 11, 2021
Share
Mukesh Puncture, the main accused of Navyi firing, arrested
Mukesh Puncture, the main accused of Navyi firing, arrested
SHARE

भिलाई। नेवई फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी मुकेश पंक्चर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के रायपुर आने जाने की इनपुट पुलिस को मिली थी। इसके बाद टीम ने रायपुर में घेराबंदी कर आरोपी मुकेश पंक्चर को गिरफ्तार किया। बुधवार को एएसपी संजय धु्रव ने प्रेसवार्ता के माध्यम से इसका खुलासा किया। मामले में एक और आरोपी मुकुल सोना को पुलिस पूर्व मे नालंदा बिहार से गिरफ्तार किया था। वहीं एक और आरोपी नागेन्द्र अभी फरार है।

बता दें 5 जुलाई रात्रि 12:30 बजे मामले के प्रार्थी बृजेश राय उर्फ पिंकी राय पर 3 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा थाना नेवई क्षेत्र के टंकी मरोदा बस्ती में फायरिंग की थी। घटना पर से थाना नेवई में धारा 307 भादवि 25, 27 आम्र्स एक्ट कायम किया गया। एसपी प्रशांत अग्रवाल ने घटना स्थल पर उपस्थित आला पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। उनके द्वारा एक विशेष टीम सीएसपी भिलाई नगर के नेतृत्व में 04 निरीक्षक, 25 अधिकारी/कर्मचारी को शामिल कर किया गया। घटना में प्रयुक्त कार एवं आरोपियों के संबंध में पतासाजी हेतु शहर के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरा का फुटेज प्राप्त कर विश्लेषण किया गया। इसके पश्चात घटना में प्रयुक्त लाल रंग की संदिग्ध मारूती 800 कार की तलाशी में टीम लगाया गया। जिसके तहत टोल नाके, आईटीएमएस कैमरे, शहर में 800 कार के मालिकों की जानकारी, मैकेनिक की जानकारी, पार्टस विक्रेताओ की जानकारी इक्कठी की गई एवं जिले के तमाम निगरानी बदमाशों, सजायाबता अपराधियों की लिस्टींग कर उनको थाना बुलाकर कड़ाई से पुछताछ किया गया। शहर में अवैध देशी कटटा, पिस्टल के मामलो में पूर्व के आरोपियों एवं उनके सहयोगियों की जानकारी लिया गया। इसके बाद आरोपियो की पहचान मुकुल सोना उर्फ सोनू तथा उसके दो सहयोगी मुकेश सिंह उर्फ पंचर निवासी इलाहाबाद नागेन्द्र कुमार निवासी नालंदा बिहार के रूप में हुई।

पहचान के बाद इनकी गिरफ्तारी के प्रयास हेतु इनके संबंधित ठिकानों पर तत्काल दबिश दी गई। घटना बाद से ही अपने ठिकानो से तीनो आरोपी फरार मिले। चूकि अज्ञात आरोपियो की पहचान हो चूकी थी अत: पुलिस ने इस प्राथमिक सफलता उपरांत गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिया। आरोपी पूर्व में अपहरण के मामले में चालान हो चुके थे इसलिए इनके साथी दरानो की पहचान कर पुछताछ की जा रही थी। अभी पुलिस अपनी कार्यवाही को आगे बढा ही रही थी कि पांच दिन बाद 10 जुलाई को नेवई थाना क्षेत्र के रिसाली इलाके में शाम 7:00 बजे करीब पुन: तीन हवाई फायर कर पुलिस के लिए एक और चुनौती देकर फरार हो गये। आरोपियो द्वारा की गई फायरिंग के बाद दुर्ग पुलिस के द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई। उक्त घटना के बाद आरोपियों के धरपकड पतासाजी हेतु उनके हर संभावित ठिकाने पर टिटलागढ उडिसा, धमतरी, कुरूद, केशकाल, कांकेर, नागपूर, रायपुर, नंदिनी अहिवारा सहित दुर्ग भिलाई शहर के करीबन 40 ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान आरोपियों द्वारा सोशल मिडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम के माध्यम से क्षेत्र में अपना दबदबा कायम करने के लिए एवं प्रार्थी को जान से मारने की धमकी दी गई एवं इसके माध्यम से पुलिस के इन्वेस्टीगेशन को गुमराह करने का भी प्रयास किया गया जिसे सायबर सेल के द्वारा सोशल मिडिया क्रैक कर उनकी योजना को विफल कर दिया गया।

झांसी अग्निकांड: एक और नवजात शिशु की मौत… आग में झुलसकर मरने वालों की संख्या 11 हुई
राज्य के शेष 8 जिलों में राष्ट्रीय बागवानी मिशन लागू करने का प्रस्ताव…
Corona in India: संक्रमितों की संख्या 14 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 49,931 मामले आए सामने
श्रीलंका में खत्म होने की कगार पर पेट्रोल-डीजल! भारत की भेजी मदद भी पड़ रही कम
छत्तीसगढ़ में कमजोर वर्गों को मिल रही सामाजिक सुरक्षा, यूनिसेफ ने की तारीफ, कहा- अन्य राज्यों के लिए मॉडल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article 116 accounts opened in banks for 77 crore amount of Municipal Corporation नगर निगम की 77 करोड़ राशि के लिए बैंकों में खुले 116 खाते… विधायक वोरा ने कहा शासन से अनुमति लेकर की जाएंगी खर्च
Next Article Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, आज शाम होगी बारिश, जानिए अन्य जिलों का हाल छत्तीसगढ़ में अब तक 625.7 मिमी औसत वर्षा…. कोरबा जिला टॉप पर…. जाने प्रदेश के अन्य जिलों का हाल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?