ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिन्दू जोड़े की शादी, सीएम ने भी दी बधाई
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
National

मस्जिद में मंत्रोच्चारण के साथ हिन्दू जोड़े की शादी, सीएम ने भी दी बधाई

By @dmin
Published: January 20, 2020
Share
SHARE

अलप्पुझा. केरल ही एक मस्जिद ने सामाजिक सौहार्द की नई मिसाल पेश की है, जहां हिन्दू रीति-रिवाजों से जोड़े की शादी कराई गई. एकता के लिए नजीर बनी यह घटना अलप्पुझा जिले के कयामकुलम की है जहां अंजू की मां अपनी बेटी की शादी के लिए पैसे जुटाने में असमर्थ थी तो मस्जिद कमेटी ने आगे आते हुए उसकी शादी कराने का फैसला लिया.

मस्जिद ने दिया दो लाख का तोहफा

दरअसल, अंजू और शरत एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे लेकिन अंजू के घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. ऐसे में अंजू की मां ने स्थानीय चेरुवल्ली जमात कमेटी से संपर्क कर उनकी मदद मांगी जिसपर मस्जिद कमेटी तुरंत तैयार हो गई. रविवार को मस्जिद परिसर में बाकायदा सात फेरे लेते हुए दूल्हा-दुल्हन शादी के बंधन में बंध गए.

सीएम ने बताया एकता की मिसाल

शादी पूरी तरह से हिन्दू मान्यताओं के अनुसार ही की गई और मंत्रोच्चारण के साथ दंपति पवित्र रिश्ते में बंध गए. मस्जिद कमेटी की ओर से इस मौके पर करीब एक हजार लोगों की दावत का आयोजन भी किया गया जिसमें शाकाहारी भोजन परोसा गया. यही नहीं मस्जिद कमेटी की ओर से दुल्हन को शादी के तोहफे के तौर पर दस गोल्ड गिफ्ट और दो लाख रुपये नकद भी दिए गए हैं.

केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने शादी की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए नवदंपति को बधाई दी. उन्होंने लिखा, ‘केरल से एकता का एक उदाहरण, चेरुवल्ली जमात कमेटी ने हिन्दू रिवाजों से आशा और शरत की शादी कराई है. मां की अपील के बाद मस्जिद उनकी बेटी की शादी के लिए आगे आई, नवदंपति, परिवार, मस्जिद कमेटी और चेरुवल्ली के लोगों को बधाई.’

देश के कई हिस्सों से धार्मिक भेदभाव और हिंसा की घटनाओं के बीच मस्जिद में हिन्दू रीति-रितावों से आयोजित की गई यह शादी समाज के लिए एक मिसाल है. साथ ही ऐसे और कदम समाज को जोड़ने और भाईचारे को बढ़ाने में मददगार साबित हो सकते हैं.

तबलीगी जमात से लौटे 16 की पहचान कर क्वारंटाइन सेंटर भेजा गया
रक्षामंत्री राजनाथ ने पीएम मोदी को दी चौपर क्रैश की पूरी जानकारी, कल संसद में बयान करेंगे जारी
सुरक्षा परिषद में भारत का कड़ा रुख, कहा- पाक में कट्टरपंथियों ने मंदिर तोड़ा और इमरान सरकार मूकदर्शक बनी रही
Video : उत्तराखंड के धराली में फटा बादल, जमींदोज हुआ पूरा गांव… चार की मौत और सैकड़ों मलबे में दबे
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करना पड़ेगा महंगा, जल्द हो सकती है यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लव आज कल में सारा अली का बोल्ड अवतार, कार्त‍िक संग दिया चुम्बन दृश्य
Next Article वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियां प्रारम्भ

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?