ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं

By @dmin
Published: April 20, 2021
Share
मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं
मस्जिद में बना दिया 50 बेड का कोविड अस्पताल, बोले- इससे बेहतर इबादत नहीं
SHARE

वडोदरा (एजेंसी)। देश में कोरोना का कहर जारी है। महाराष्ट्र और गुजरात समेत कई राज्यों की हालत गंभीर है। गुजरात में हर रोज सात हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। हालत ये हो गई है कि अस्पतालों में मरीजों के लिए बेड कम पड़ गए हैं। इस मुश्किल वक्त में कई धार्मिक स्थल मदद को आगे आ रहे हैं। अस्पतालोंं में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए बेड की कमी को देखते हुए वडोदरा में जहांगीरपुरा मस्जिद को एक कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। 

जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक ने अस्पतालों में बेड की कमी देखते हुए यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि मस्जिद में लोगों की जान बचाने से ज्यादा बेहतर कोई इबादत नहीं हो सकती। जहांगीरपुरा मस्जिद के संचालक इरफान शेख ने कहा कि यह संकट का समय है। इस मुश्किल दौर से निपटने के लिए सरकार को घेरने के बजाय सभी को मदद के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते अभी मस्जिद में नमाज नहीं पढ़ी जा रही है। दूसरी ओर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढऩे के चलते अस्पताल में बेड की कमी आ गई है, ऐसे में हमने इस मस्जिद को अभी कोविड सेंटर में तब्दील कर दिया है। फिलहाल, इसमें 50 बेड ऑक्सीजन के साथ लगाए गए हैं।

Gujarat: Amid a surge in COVID cases, Vadodara's Jahangirpura Masjid converted into a 50-bed COVID facility

"Due to oxygen & beds shortage, we decided to convert it into COVID facility. And what's better than the month of Ramadan to do it," says mosque trustee (19.06) pic.twitter.com/MRqxAN1WBm

— ANI (@ANI) April 20, 2021

कहा- मानवता से बढ़ा कोई धर्म नहीं
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं है और सभी को इस संकट से साथ मिलकर निपटना होगा। सरकार पर आक्षेप लगाने से अच्छा है लोगों की जान बचाने में सहयोग करें। यही अल्लाह की इबादत है, इससे बढ़कर कोई और इबादत हो ही नहीं सकती। 

दारुल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था
जहांगीरपुरा मस्जिद के अलावा दारुल उलूम में भी 120 बेड की व्यवस्था की गई है। संस्था के संचालकों ने प्रशासन के साथ मिलकर यह व्यवस्था खड़ी की है। देश के दूसरे हिस्सों से भी ऐसी खबरें सामने आ रही हैं, जहां पर अब धार्मिक स्थानों को कोविड सेंटर में तब्दील कर लोगों की जान बचाने की कोशिश की जा रही है।

अदालत ने लगाई रूपाणी सरकार को फटकार
गुजरात में कोरोना के सबसे अधिक मरीज अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा में हैं। इन शहरों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। अहमदाबाद के अस्पतालों के बाहर अब एंबुलेंस की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं इस महामारी से जिस अंदाज में राज्य की रूपाणी सरकार लड़ रही हैं, उससे गुजरात हाईकोर्ट संतुष्ट नहीं है। हाईकोर्ट ने रूपाणी सरकार को फटकार लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार ने समय रहते उनके सुझावों पर काम नहीं किया, गंभीर स्थिति से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं किए, जिसके चलते हालात भयाभय हो गए हैं।

CG का ठरकी हेडमास्टर : छात्राओं से करता था गंदी हरकतें, पुलिस तक पहुंची शिकायत.. आरोपी गिरफ्तार
होटल में पत्नी के साथ था कस्टम मिलिंग घोटाले का आरोपी, इलाज के बहाने निकला था जेल से बाहर.. जेल प्रहरी सस्पेंड
भारत में कोरोना: संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 25153 नए मरीज
मूर्ति लगाने पर विवाद में छावनी सीएसपी का बयान, कहा- मुझ पर नहीं हुआ कोई हमला, अब स्थिति सामान्य
दुर्ग में पहली बार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का आयोजन, 25 जुलाई को महिन्द्रा रिसोर्ट में विनर को मिलेगा ताज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लॉकडाउन खत्म हुआ तो दिसंबर तक देश में आधी आबादी हो सकती है कोरोना संक्रमित: वायरस विशेषज्ञ वी रवि कोरोना का कहर जारी: देश में लगातार तीसरे दिन 2.59 लाख से ज्यादा मरीज मिले, 24 घंटे में 1,761 की गई जान
Next Article शेयर बाजार: बाजार में जारी रिकॉर्ड तोड़ बढ़त का सिलसिला, इस सप्ताह इन कारकों से तय होगी दिशा उछला बाजार, सेंसेक्स में 500 अंकों की बढ़त, निफ्टी ने छुआ 14,500 का स्तर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?