ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: MS Dhoni यहां उठा रहे फाइनल मैच का लुत्फ, आज ही है पत्नी Sakshi का भी जन्मदिन
Share
Notification Show More
Latest News
CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना पंजीयन के बेची जमीन… सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना
October 22, 2026
Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा
October 22, 2026
विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा
October 22, 2026
​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalSportsWorld

MS Dhoni यहां उठा रहे फाइनल मैच का लुत्फ, आज ही है पत्नी Sakshi का भी जन्मदिन

By Om Prakash Verma Published November 19, 2023
Share
MS Dhoni यहां उठा रहे फाइनल मैच का लुत्फ, आज ही है पत्नी Sakshi का भी जन्मदिन
MS Dhoni यहां उठा रहे फाइनल मैच का लुत्फ, आज ही है पत्नी Sakshi का भी जन्मदिन
SHARE

नैनीताल (एजेंसी)। भारत को क्रिकेट के हर फॉर्मेट सहित 2011 के वल्र्ड कप में 28 वर्ष के बाद विश्व विजेता बनाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी उर्फ माही इस बार क्रिकेट की चमक दमक भरी दुनिया से दूर अपने नाम के अनुरूप कूल कूल माहौल में नैनीताल में वल्र्ड कप देख रहे हैं। यह भी खास बात है कि आज 19 नवंबर को उनकी पत्नी साक्षी का जन्मदिन है। वह पत्नी का जन्मदिन मनाने के साथ ही वल्र्ड कप मैच का भी लुत्फ उठा रहे हैं।

हाल ही में उन्होंने बहुत भावुक होकर उस पल को याद किया था जब 2011 के फाइनल के अंतिम क्षणों में वे मैदान में थे और हजारों लोग सामूहिक रूप से इंडिया इंडिया के नारों के साथ… वंदे मातरम गा रहे थे। इस बार वे अपने चंद मित्रों के साथ यहां प्रसाद भवन में परिवार संग फाइनल का आनंद लेना चाह रहे हैं।

धोनी 2007 से 2017 तक सीमित ओवरों के प्रारूप में और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के कप्तान थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स फ्रेंचाइजी के लिए खेलते और कप्तानी करते रहे हैं। इस दौरान और पहले भी उन्होंने हर मैच हजारों लाखों लोगों की मौजूदगी में खेला और देखा है।

भारत को घरेलू मैदान पर 2011 आईसीसी विश्व कप जीते हुए 12 साल से अधिक समय हो गया है। तब तत्कालीन भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ जीत छक्के के साथ सुनिश्चित की थी। 1983 के बाद यह भारत की दूसरी विश्व कप जीत थी।

हाल में धोनी ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल से पहले एक भावनात्मक बयान देते हुए कहा था कि 2011 के फाइनल में सबसे अच्छा एहसास मैच की समाप्ति से 15-20 मिनट पहले ही शुरू ही गया था, जब हमें ज्यादा रनों की जरूरत नहीं थी। साझेदारी बहुत अच्छी चल रही थी। फील्ड में काफी ओस थी और पूरा स्टेडियम वंदे मातरम गाने लगा। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि शायद इस 2023 के विश्व कप में फिर वैसा ही परिदृश्य होने के आसार हैं।

भारतीय टीम को वल्र्ड कप जिता चुके एमएस धोनी ने हाल ही में बेंगलुरु में इस बार फिर भारत के वल्र्ड कप जीतने के संकेत दिए थे। भारतीय टीम की जीत की संभावना पर पूछने पर धौनी ने कहा था कि यह बहुत अच्छी टीम है। इसमें बहुत अच्छा बैलेंस है, हर कोई अच्छा खेल रहा है तो सब कुछ बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने कहा था कि इससे ज्यादा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, बाकी समझदार को इशारा काफी है।

You Might Also Like

CG-RERA की बड़ी कार्रवाई : बिना पंजीयन के बेची जमीन… सालासार विहार के प्रमोटर पर 25 लाख का जुर्माना

Good news : छत्तीसगढ़ में होमगार्ड की बढ़ी सैलरी, अब मिलेंगे 30 हजार से ज्यादा

विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल सिरपुर, सीएम साय ने कहा- छत्तीसगढ़ के लिए गौरव

छत्तीसगढ़ में शिक्षकों को देनी होगी टीईटी, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी परीक्षा

​छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश में खेलों को बढ़ावा देने बड़े पैमाने पर हो रहे आयोजन

Om Prakash Verma November 19, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठंड आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ी अंडे की खपत, लोग रोज खा रहे 50 लाख अंडे ठंड आते ही छत्तीसगढ़ में बढ़ी अंडे की खपत, लोग रोज खा रहे 50 लाख अंडे
Next Article पुरानी रंजिश में युवक की हत्या, घर के पास खड़ा था युवक तभी हुआ हमला, दो संदेही हिरासत में… मुख्य आरोपी फरार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?