ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर इंदौर में दौड़ी एमपी की पहली मेट्रो, डाक टिकट व 300 रुपए का सिक्का भी जारी
Share
Notification Show More
Latest News
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BhopalBreaking NewsFeaturedMP NewsNational

देवी अहिल्याबाई होलकर की 300 वीं जयंती पर इंदौर में दौड़ी एमपी की पहली मेट्रो, डाक टिकट व 300 रुपए का सिक्का भी जारी

By Mohan Rao Published May 31, 2025
Share
इंदौर मेट्रो शुरू
SHARE

प्रधानमंत्री मोदी ने भोपाल में आयोजित कार्याक्रम से इंदौर मेट्रो सहित दतिया व सतना एयरपोर्ट का किया वचुअली लोकार्पण

भोपाल ए.। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट का लोकार्पण किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम में देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर विशेष डाक टिकट व 300 रुपए का सिक्का भी जारी किया गया। ये सिक्का संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी किया जा रहा है। इस सिक्के के मुख्य भाग के मध्य भाग में अशोक स्तंभ का तीन शीश और नीचे सत्यमेव जयते लिखा है। पीछे की ओर मध्य में देवी अहिल्याबाई का चित्र बना है।

इस मौके पर पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने मातृशक्ति को प्रणाम करके की। उन्होंने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर, ये नाम सुनकर ही मन में श्रद्धा का भाव उमड़ पड़ता है। उनके महान व्यक्तित्व के बारे में बोलने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या भारत की विरासत की बहुत बड़ी संरक्षक थीं। जब देश की संस्कृति, मंदिरों पर हमले हो रहे थे, तब लोकमाता ने उनको संरक्षित करने का वीणा उठाया। देश में कई मंदिरों-तीर्थों का पुनर्निर्माण किया।

खुली जीप में पहुंचे कार्यक्रम स्थल
इससे पहले मोदी खुली जीप में कार्यक्रम स्थल पहुंचे। इस दौरान हाथ जोड़कर महिलाओं का अभिवादन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर ही आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने महिला बुनकर और ड्रोन दीदी से बात भी की। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम देवी अहिल्याबाई की सोच को आगे बढ़ाता है। आज इंदौर मेट्रो और सतना-दतिया एयरपोर्ट की शुरुआत हुई है। ये सभी प्रोजेक्ट मप्र में सुविधाएं बढ़ाएंगे, विकास को गति देंगे और रोजगार के नए अवसर बनाएंगे। इस पवित्र दिवस पर विकास के इन सारे कामों के लिए पूरे प्रदेश को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

महिलाओं को बनाया सशक्त-पीएम मोदी
11 सालों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया है। 2014 से पहले 30 करोड़ महिलाएं ऐसी थी। जिनका बैंक एकाउंट नहीं था। इनका एकाउंट खुलवाया गया। ऐसी बहनों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाया गया। उनको मुद्रा योजना से लोन मिल रही है। 75 फीसदी महिलाएं इससे लाभाविंत हुई है। देश में 10 करोड़ महिलाएं किसी ना किसी सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी है। सरकार इनकी मदद कर रही है। ऐसी तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का संकल्प लिया है। डेढ़ करोड़ से ज्यादा बहने लखपति दीदी बन भी चुकी हैँ।

अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया
पीएम मोदी ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए देवी अहिल्याबाई ने कपास और मसालों की खेती को प्रोत्साहित किया। आज हमें बार-बार किसानों को कहना पड़ता है कि क्रॉप डायवर्सिफिकेशन बहुत जरूरी है। हम केवल धान या गन्ने की खेती करके अटक नहीं सकते। उन्होंने आदिवासियों और घुमंतू टोलियों के लिए खाली पड़ी जमीन पर खेती की योजना बनाई। मोदी ने कहा- माता अहिल्या बाई ने गवर्नेंस का ऐसा उत्तम मॉडल अपनाया, जिसमें गरीबों और वंचितों को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दी गई। रोजगार और उद्यम के लिए उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। खेती को बढ़ावा देने के लिए नहरों का जाल बिछाया, उस जमाने में 300 साल पहले जल संरक्षण के लिए उन्होंने कितने ही तालाब बनवाए।

जानिए इंदौर मेट्रो की खास बातें
इंदौर मेट्रो को कुल 3 फेज में पूरा किया जाना है। इसमें एक फेज का काम पूरा हो गया है। दूसरे फेज का काम शुरू हो गया है। जबकि तीसरे फेज के लिए टेंडर प्रकिया पूरी हो चुकी है। इंदौर में अभी सिर्फ 5.9 किमी पर ही मेट्रो चलेगी। जबकि पूरा प्रोजेक्ट 31 किमी लंबा है। इंदौर मेट्रो का दूसरा फेज सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 से मालवीय नगर चौराहा (रेडिसन चौराहा) तक है। मेट्रो का दूसरा फेज 10.98 किमी का है, जिसमें 11 स्टेशन हैं। शासन और मेट्रो प्रबंधन का दावा है कि यह फेज जनवरी के पहले पूरा हो जाएगा। इंदौर मेट्रो का तीसरा फेज 14 किमी का है, जिसमें 12 स्टेशन बनेंगे। तीसरे फेज के 14 किमी के हिस्से में 8.7 किमी का हिस्सा अंडरग्राउंड तो वहीं 5.34 किमी का हिस्सा एलिवेटेड है। इसमें 7 स्टेशन अंडरग्राउंड तो वहीं 5 स्टेशन एलिवेटेड बनेंगे।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao May 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ऑपरेशन सिंदूर के बाद DRDO का मास्टरस्ट्रोक, ब्रह्मोस मिसाइल की जद में होगा पूरा पाकिस्तान, चीन की टेंशन भी बढ़ी ऑपरेशन सिंदूर के बाद DRDO का मास्टरस्ट्रोक, ब्रह्मोस मिसाइल की जद में होगा पूरा पाकिस्तान, चीन की टेंशन भी बढ़ी
Next Article युक्तियुक्तकरण में सिर्फ 166 स्कूलों का होगा समायोजन, शिक्षा विभाग ने कहा- 10 हजार से ज्यादा स्कूल रहेंगे यथावत

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?