ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सांसद राहुल गांधी आज रायपुर में, राजीव युवा मितान सम्मेलन में होंगे शामिल… पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

सांसद राहुल गांधी आज रायपुर में, राजीव युवा मितान सम्मेलन में होंगे शामिल… पुलिस ने जारी किया रूट चार्ट

By Mohan Rao
Published: September 2, 2023
Share
राहुल गांधी
SHARE

रायपुर। सांसद राहुल गांधी शनिवार को राजधानी रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होंगे। राहुल गांधी के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट है। रायपुर की यातायात पुलिस ने नवा रायपुर में राजीव युवा मितान सम्मेलन के लिए क्षेत्रवार पहुंच मार्ग एवं पार्किंग प्लान बनाया है। इसके अनुसार बस्तर संभाग तथा जिला बालोद , धमतरी, गरियाबंद व अभनपुर क्षेत्र की ओर से आने वाले वाहन केंद्री मोड से नवा रायपुर मार्ग में मुड़कर लॉ युनिवर्सिटी से ट्रिपल आई चौक मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की ओर से आने वाले वाहन मंदिर हसौद से नवागांव मोड़ से नवा रायपुर में मुड़कर क्रिकेट स्टेडियम-साईं अस्पताल से दीन दयाल चौक से ट्रिपल आईटी मुक्तांगन के सामने से कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे।

जिला रायपुर  ( शहर व धरसींवा क्षेत्र ) की ओर से आने वाले वाहन सेरीखेड़ी ब्रिज से नवा रायपुर मार्ग होकर क्रिकेट स्टेडियम टर्निंग से सीधे राज्योत्सव मैदान कार्यक्रम स्थल की ओर प्रस्थान करेंगे। इसी तरह से दुर्ग संभाग व राजनांदगांव संभाग की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध से पचपेड़ी नाका से माना बस्ती होकर तुता की ओर से राज्योत्सव मैदान की ओर प्रस्थान करेंगे।

13 पार्किंग स्थानों में बांटा गया है पार्किंग प्लान

  • राजीव युवा मितान सम्मेलन में शामिल होने के लिए आने वाले वाहनों के लिए क्षेत्रवार पार्किंग प्लान तैयार किया गया है। पार्किंग क्रमांक 2 में 1500 गाड़ियों की पार्किंग होगी जो  मेला स्थल परिसर के अंतर स्थित है जिसमें संपूर्ण क्षेत्र के विधायक, पदाधिकारी एवं व्हीआईपी गाड़ियां पार्क होंगी।
  • पार्किंग क्रमांक 3 में 300 कार पार्क होंगी जो मेला स्थल परिसर के अंदर पेवर्ड पार्किंग है जिसमें सुरक्षा, विद्युत, पेयजल, टेन्ट आदि व्यवस्था में लगे अधिकारी गणों की गाड़ियां पार्क होंगी।
  • पार्किंग क्रमांक 4 में 500 कार पार्क होंगी। यह पार्किंग धरनास्थल के सामने है। यहां पर रायपुर संभाग के कार एवं जीप के खड़ी होने की व्यवस्था होगी।
  • पार्किंग क्रमांक 5 में  तुता तालाब के किनारे बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग की 500 कारें पार्क होंगी।
  • पार्किंग क्रमांक 6 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने रायपुर एवं धरसीवां क्षेत्र की 500 बसों की खड़े होने की व्यवस्था है।
  • पार्किंग क्रमांक 7 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद एवं अभनपुर क्षेत्र के लिए 500 बसों के लिए पार्किंग है।
  • पार्किंग क्रमांक 8 में पुरखौती मुक्तांगन के सामने  बिलासपुर संभाग, सरगुजा संभाग तथा जिला महासमुंद , बलौदा बाजार व रायपुर (आरंग व खरोरा क्षेत्र) की 700 बसों के खड़ी होने के लिए पार्किंग है।
  • पार्किंग क्रमांक 9 में निर्माणाधीन रेल्वे स्टेशन मैदान में सभी संभाग की 300 कारों के लिए पार्किंग बनाई गयी है।
  • पार्किंग क्रमांक 10 में कन्वेंशन सेंटर के पास समाचार चैनलों की ओबी वैन और अधिकारियों की 100कारों के लिए पार्किंग व्यवस्था है।
  • पार्किंग क्रमांक 11 में माना की ओर मुख्य मार्ग किनारे दुर्ग संभाग की 400 बसों  के पार्किंग की व्यवस्था है।
  • पार्किंग क्रमांक 12 में ग्राम तुता मार्ग के किनारे दुर्ग संभाग की 600 कार एवं जीप पार्क होंगी।
  • पार्किंग क्रमांक 13 में निमोरा तालाब के किनारे बस्तर संभाग, धमतरी, गरियाबंद जिले की 500 कार एवं जीप के लिए पार्किंग बनाई गयी है।
वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पर राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम 19 से 26 जनवरी तक
श्रीगोपाल व्यास को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, सीएम साय बोले- उनका पूरा जीवन प्रेरणादायी
सर्दियों में इन उपायों से बनाए अपनी त्वचा को कोमल…
भारत में कोरोना: देश में 71 लाख के पार पहुंची मरीजों की संख्या…. 24 घंटे में सामने आए 66732 नए मामले
सामूहिक अवकाश को लेकर निगम कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन… केन्द्र के समान महंगाई भत्ता देने व गृह भाड़ा बढ़ाने की मांग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Cg Politics: छत्तीसगढ़ में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी, शाह और राहुल कल होंगे आमने-सामने Cg Politics: छत्तीसगढ़ में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी, शाह और राहुल कल होंगे आमने-सामने
Next Article बिलासपुर से गोंदिया तक रेलवे ने फिर रद्द कर दी कई ट्रेनें, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?